एटली बर्थडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

साउथ डायरेक्टर एटली के बर्थडे पर पत्नी प्रिया ने लुटाया प्यार, बेटे संग शेयर किया खूबसूरत VIDEO

Atlee Birthday Celebration: साउथ डायरेक्टर एटली आज यानी 21 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी प्रिया ने बेटे संग खूबसूरत वीडियो शेयर कर बर्थडे विश किया है।

स्नेहा मौर्या

Atlee Birthday Wife Share Photos: साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एटली रविवार यानी 21 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी प्रिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एटली और उनके बेटे मीर के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा कीं।

दरअसल, प्रिया ने अपने पोस्ट में एटली को “एक अद्भुत पिता और बेहतरीन पति” बताया। साथ ही उन्होंने अनोखा कैप्शन भी लिखा। जिसमें कहा कि "मेरे दिल की धड़कन, मेरी शांति, मेरी ताकत और मेरी दुनिया एटली को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आज भी मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं कि तुम्हें अपना कह सकती हूं।''

उन्होंने आगे लिखा कि ''तुमने मेरी जिंदगी को प्यार, मुस्कान और हमारे प्यारे बेटे से भर दिया है। तुम्हें एक बेहतरीन पति और अद्भुत पिता के रूप में देखकर मेरा दिल गर्व और खुशी से झूम उठता है। मीर और मैं तुम्हें बेपनाह प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक, एटली! भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखें।"

साल 2014 में एटली ने प्रिया संग रचाई थी शादी

आपको बता दें, एटली ने 9 नवंबर 2014 को प्रिया से शादी की थी। उनके परिवार में उनका बेटा मीर भी है। एटली ने फिल्म निर्माता एस. शंकर के सहायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और 2013 में ‘राजा रानी’ से बतौर निर्देशक डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘थेरी’, ‘मर्सल’ और ‘बिगिल’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों का निर्देशन किया। इसके अलावा 2023 में एटली ने बॉलीवुड में कदम रखा और शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ डायरेक्ट की, जिसके लिए शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी एटली को किया बर्थडे विश

इससे पहले टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी एटली को जन्मदिन की बधाई दी। अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एटली के साथ अपनी एक यादगार फोटो शेयर की और लिखा, "मेरे प्यारे निर्देशक एटली गारू को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी खुशियों, प्यार और समृद्धि से हमेशा भरी रहे। आपके द्वारा रचे जा रहे सिनेमाई जादू को देखने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।" वहीं फैंस और फिल्म इंडस्ट्री सेलेब्स दोनों ही एटली के 39वें जन्मदिन को सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट