Pushpa 2 के बाद Atlee की फिल्म में अल्लू अर्जुन धमाल मचाने को तैयार, पीरियड ड्रामा में एक्टर का होगा एकदम हटके रोल

अल्लू अर्जुन एटली के साथ एक बार फिर थिएटर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर उनके साथ अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। हाल ही में इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया था और अब फिल्म को लेकर एक अपडेट आया है।
Pushpa 2 के बाद Atlee की फिल्म में अल्लू अर्जुन धमाल मचाने को तैयार, पीरियड ड्रामा में होगा एक्टर का एकदम हटके रोल
अल्लू अर्जुन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक्टर की हर फिल्म काफी जबरदस्त होती है। ऐसे में अब पुष्पा 2 के बाद एक्टर एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इसी बीच जवान फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाले एटली कुमार अब एक पैन इंडिया फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसमें अहम रोल में पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन नजर आने वाले हैं।

हालांकि, फिल्म की अनाउंसमेंट इसी महीने की शुरुआत में एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर करते हुए की थी। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा सामने आया है। दरअसल, एटली कुमार इसके पहले सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक पीरियड ड्रामा फिल्म में काम करने वाले थे लेकिन वो फिल्म में शामिल नहीं हो पाए।

जिसके बाद इस फिल्म में एटली ने अल्लू अर्जुन को कास्ट किया और फिर तुरंत ही उस फिल्म की शूटिंग पर काम करना भी शुरू कर दिया है। वहीं एटली कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म को बड़े लेवल पर बनाने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर काम कर रहे और इसी महीने डायरेक्टर ने रिवील किया था कि सन पिक्चर्स और अल्लू अर्जुन के साथ उन्होंने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है और अब अभिनेता का लुक टेस्ट और कॉन्सेप्ट फोटोशूट हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एटली ने मुंबई में बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में पीरियड ड्रामा के लिए अल्लू अर्जुन का लुक टेस्ट किया है। उन्होंने फिल्म के लिए अभिनेता के कई लुक टेस्ट दिए हैं। जिससे उन्हें एक अलग अवतार से प्रेजेंट किया जा सकता है। लेकिन खास बात ये है कि अल्लू का यह लुक उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 से बिल्कुल अलग होने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता का ये लुक टेस्ट के लिए कुछ 12 साल के बच्चों को भी शामिल किया गया है। लेकिन इस फिल्म के बारे में अभी तक एटली ने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, कि यह एक हाई ओक्टेन पीरियड ड्रामा होने वाली है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक होता है तो जून के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है। फिलहाल अब तक फिल्म का टाइटल और बाकी स्टार कास्ट का नाम ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि लुक टेस्ट और फोटोशूट के बाद मेकर्स इन रहस्यों से खुलासा किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com