सूरज बड़जात्या, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

करीना कपूर खान-अभिषेक बच्चन की शरारतों ने छुड़ाए सूरज बड़जात्या के पसीने, सेट पर खो बैठे थे आपा

Sooraj Barjatya Mike Throwing Story: सूरज बड़जात्या ने बताया कि 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' की शूटिंग के दौरान करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की शरारतों से परेशान होकर उन्होंने गुस्से में माइक फेंक दिया था।

सोनाली झा

Highlights

  • सूरज बड़जात्या ने फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के सेट से जुड़ा 23 साल पुराना किस्सा साझा किया।

  • करीना कपूर और अभिषेक बच्चन सेट पर खूब मस्ती और शरारत किया करते थे।

  • दोनों की मस्ती के कारण सूरज बड़जात्या को रिहर्सल करने का मौका तक नहीं मिल पाता था।

Kareena Kapoor Khan Abhishek Bachchan Funny Story: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर चर्चा में हैं। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसी बीच निर्देशक ने अपनी 23 साल पुरानी फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

सूरज बड़जात्या ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन की मस्ती से वह इतने परेशान हो गए थे कि गुस्से में उन्होंने अपना माइक ही दोनों की तरफ फेंक दिया था। सूरज ने यह किस्सा हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनाया। सूरज बड़जात्या ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के सेट से जुड़ी यादें शेयर कीं।

करीना और अभिषेक की शरारतों से परेशान हो गए थे निर्देशक

सूरज बड़जात्या ने बताया कि करीना कपूर और अभिषेक बच्चन दोनों ही उन्हें बेहद पसंद हैं। हालांकि, शूटिंग के दौरान दोनों काफी शरारती हुआ करते थे। निर्देशक ने कहा कि अभिषेक और करीना को मैं बहुत पसंद करता हूं, दोनों ही काफी प्यारे लोग हैं। हालांकि, वो सेट पर बहुत शरारती हुआ करते थे। जब भी वो सेट पर मिलते थे तो मुझे रिहर्सल करने का एक भी मौका नहीं मिलता था।

गुस्से में दोनों की तरफ फेंक दिया था माइक

सूरज बड़जात्या ने आगे बताया कि सेट पर अभिषेक और करीना लगातार मस्ती-मजाक करते रहते थे। अभिषेक की शरारतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह उनके पसंदीदा लोगों में से एक हैं। हालांकि, उस वक्त निर्देशक की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही थी और शूटिंग का समय भी काफी कम था। ऐसे में दोनों की मस्ती से परेशान होकर सूरज बड़जात्या ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने बताया कि उस वक्त मेरी ठीक से नींद भी पूरी नहीं हो पाई थी और समय भी कम था। ऐसे में मैंने अपना माइक उनकी तरफ फेंक दिया था।

2003 में रिलीज हुई थी मैं प्रेम की दीवानी हूं

'मैं प्रेम की दीवानी हूं' 27 जून 2003 को रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। इसमें करीना कपूर ने संजना का किरदार निभाया था, जबकि अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन दोनों के किरदार का नाम प्रेम था। फिल्म में पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी, राजू श्रीवास्तव और उपासना सिंह भी नजर आए थे।

इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं सूरज बड़जात्या

62 वर्षीय सूरज बड़जात्या राजश्री प्रोडक्शंस के चेयरमैन हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'विवाह', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'ऊंचाई' जैसी फिल्में बनाईं। अब उनकी नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख