Sonu Sood on Lucknow Fire Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लखनऊ शहर में भीषण आग लगने के कारण कई मासूम जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गई हैं। इस भयानक हादसे की गूंज अब सिनेमा जगत तक भी पहुंच गई है। हमेशा मुसीबत में लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहने वाले फेमस एक्टर सोनू सूद इस त्रासदी से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने इस दुखद घटना पर अपनी गंभीर प्रतिक्रिया दी है, जिसने हर व्यक्ति की आंखों को नम कर दिया है।
अभिनेता सोनू सूद ने इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर अपना गहरा शोक प्रकट किया है। इस दुर्घटना में कई बच्चों की मौत ने उन्हें भीतर तक हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि 'लखनऊ से आई इस खबर ने उनके दिल को भारी कर दिया है। पीड़ित परिवारों के इस असहनीय दर्द को महसूस करते हुए एक्टर ने उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस मुश्किल घड़ी में उनका यह संदेश लोगों को ढांढस बंधाने वाला है।'
सोनू सूद ने खासकर उन माता-पिता के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है जिन्होंने इस भीषण आग में अपने कलेजे के टुकड़ों को हमेशा के लिए खो दिया है। सोनू सूद ने कहा कि 'एक माता-पिता के लिए अपने बच्चों को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता।'
सोनू सूद ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि 'वह इन पीड़ित परिवारों को इस असहनीय और अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उनके इस भावुक बयान ने सोशल मीडिया पर आम लोगों को भी बेहद भावुक कर दिया है।'
एक्टर सोनू सूद अक्सर सामाजिक मुद्दे को उठाते हुए सोशल मीडिया पर छाए रहते है। हाल ही में एक्टर सोनू सूद एक बार फिर छोटे व्यापारियों का हौसला बढ़ाते नजर आए। इस बार वह मंदिर के बाहर छोटी-छोटी दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के पास पहुंचे थे।
अभिनेता सोनू सूद के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू सूद सोलापुर के सिद्धेश्वर मंदिर के बाहर खड़े हैं। वह अपने प्रशंसकों से अपील कर रहे हैं कि जब भी कोई इस मंदिर में आए, तो इन छोटे दुकानदारों से सामान जरूर खरीदे और उनसे अधिक मोलभाव न करे।