सोनू निगम ने बताया बेंगलुरु कॉन्सर्ट में क्यों रो पड़े थे, जारी किया वीडियो  
मनोरंजन

Sonu Nigam: स्टेज पर गाना गाते हुए रो पड़े सोनू निगम, वीडियो जारी कर खुद बताया रोने का कारण

Sonu Nigam Crying on Stage: सोनू निगम का गाना गाते हुए रोने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। अब खुद सोनू निगम ने बताया है कि वह लाइफ परफॉर्मेंस के समय क्यों रो पड़े थे।

अनिल सिंह

Sonu Nigam Crying Video: सोनू निगम उनके बेंगलुरु के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका बेंगलुरु कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं, शो के आखिर में वह रोते हुए नजर आए। अब खुद सोनू निगम ने बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान अपने रोने का कारण बताया है, इतना ही नहीं उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि वह सुर नहीं लगा पाए थे, लेकिन लोगों ने उन्हें जो प्यार दिया उसके लिए वह लोगों का शुक्रियाअदा करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं सोनू निगम कार्तिक आर्यन की फिल्म भूलभुलैया 3 के गीत मेरे ढोलना को गुनगुना रहे हैं। गीत खत्म होने पर वह रोते हुए नजर आए। खुद सोनू निगम ने बताया है कि वह इस दौरान सुर नहीं लगा पा रहे थे, क्योंकि वह बुरी तरह से थके हुए थे, शारीरिक और मानसिक रूप से थकान ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया था। वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि सोनू निगम को अपनी गलती का एहसास हुआ है और वह अपने आप से ही उसके लिए माफी मांग रहे हैं कि वह दोबारा इस तरह की गलती नहीं दोहराएंगे। यही एक बड़े कलाकार की पहचान होती है।

वीडियो में सोनू निगम ने बताया कि आज बेंगलुरु शो के बाद मुझे समझ आया कि कभी-कभी सुर ना लगे पर ऐसी लौ लग जाती है, ऐसा माहौल बन जाता है कि लोग उसे हाथों हाथ ले लेते हैं। कनेक्ट कर जाते हैं और रो देते हैं। मैंने तय कर लिया था कि मैं शो के लिए नहीं जाऊंगा, क्योंकि मैंने रिहर्सल भी नहीं की थी, लेकिन मैं फिर भी वहां गया, सोचो बिजुरिया जैसे गाने के बाद इतना नाचना गाना चिल्लाना, मैं नहीं गा पाऊंगा, फिर भी गा लिया, अगर गाते-गाते रो देता, गाना पूरा नहीं कर पाता तो लोग सोचते कि सुर छेड़ के गाना पूरा नहीं किया। इस वीडियो पर भी उनके फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि यही एक लीजेंड की पहचान है कि वह खुलेआम अपनी गलतियां भी स्वीकार करता है।

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस