कंगना रनौत और सोनिया गांधी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता पर सवाल उठाया, पूछा- भारतीय बनने में क्यों लगे 15 साल

Kangana Ranaut On Sonia Gandhi: कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता को लेकर बड़ा सवाल उठाया, पूछा कि कांग्रेस नेता को विदेशी मूल की होने के बाद नागरिकता मिलने में इतने साल क्यों लगे।

यति सिंह

Highlights

  • कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की नागरिकता मिलने के वक्त पर सवाल उठाया।

  • सोनिया गांधी को 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता मिली थी।

  • कंगना ने नागरिकता के समय को संजय गांधी की मौत से जोड़कर सवाल किया।

Sonia Gandhi Citizenship Controversy: भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता हासिल करने के समय पर सवाल खड़े किए हैं।

कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पूछा कि राजीव गांधी से शादी करने के करीब 15 साल बाद सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिकता क्यों ली थी। उनके इस बयान के बाद राजनीति में एक बार फिर विदेशी मूल और नागरिकता का मुद्दा गरमा गया है।

1968 में हुई थी सोनिया और राजीव गांधी की शादी

बता दें सोनिया गांधी और राजीव गांधी की शादी 25 फरवरी 1968 को हुई थी। इसके लगभग 15 साल बाद 30 अप्रैल 1983 को सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता मिली थी। कानूनी डॉक्यूमेंट के अनुसार उन्होंने 2 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया था और उसी महीने के आखिरी में उन्हें नागरिकता प्रदान की गई थी।

इसी वक्त के अंतर को लेकर कंगना रनौत ने सवाल उठाया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि सोनिया गांधी शादी के बाद कई साल तक भारत में रहीं, लेकिन भारतीय नागरिकता हासिल करने में 15 साल लग गए।

कंगना रनौत

कंगना ने संजय गांधी की मौत का भी किया जिक्र

कंगना ने अपने पोस्ट में संजय गांधी की मौत का भी जिक्र किया। संजय गांधी का निधन जून 1980 में प्लेन एक्सीडेंट में हुआ था। कंगना रनौत ने सवाल किया कि सोनिया गांधी ने संजय गांधी की मौत के करीब 3 साल बाद 1983 में भारतीय नागरिकता लेने का फैसला क्यों किया।

उन्होंने इस वक्त को लेकर अपनी शंकाएं जाहिर कीं। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस सवाल के सपोर्ट में कोई ऐसा डॉक्यूमेंट प्रमाण पेश नहीं किया, जिससे नागरिकता लेने के फैसले और संजय गांधी की मौत के बीच किसी संबंध की पुष्टि होती हो।

कंगना रनौत

कंगना पहले भी गांधी परिवार पर उठा चुकीं हैं सवाल

यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने गांधी परिवार को लेकर तीखी टिप्पणी की है। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी और परिवार के पुराने मुद्दों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए की गई रिसर्च का भी जिक्र किया था। इस फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी