सोनाली बेंद्रे और माधुरी दीक्षित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

माधुरी दीक्षित की शादी से टूटे थे लाखों दिल, सोनाली बेंद्रे के सामने धक-धक गर्ल ने सुनाया मजेदार किस्सा

Madhuri Dixit Husband Dr Shriram Nene: सोनाली बेंद्रे ने 'कौन होणार करोड़पति' में माधुरी दीक्षित की शादी का किस्सा छेड़ा। माधुरी दीक्षित ने कहा कि शादी के बाद कई लोगों का दिल टूट गया था।

सोनाली झा

Highlights

  • सोनाली बेंद्रे ने कहा कि माधुरी दीक्षित की शादी से कई लोगों का दिल टूट गया था।

  • माधुरी दीक्षित ने मजाक में कहा कि उन्होंने दिलों का इलाज करने वाले को चुना।

  • शादी के बाद माधुरी दीक्षित कुछ समय अमेरिका के डेनवर में रहीं और बाद में फिल्मों में वापसी की।

Madhuri Dixit Love Story: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती, शानदार अदाकारी और बेहतरीन डांस के लिए मशहूर हैं। 90 के दशक में उन्होंने अपनी लोकप्रियता से लाखों लोगों को दीवाना बना दिया था। ऐसे में जब उन्होंने अपने करियर के शिखर पर शादी करने का फैसला लिया, तो उनके कई प्रशंसकों का दिल टूट गया था। अब अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने उनके इसी पुराने किस्से को छेड़ा, जिस पर माधुरी ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

माधुरी दीक्षित इन दिनों क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' होस्ट कर रही हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे पहुंचीं। बातचीत के दौरान सोनाली ने माधुरी की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनकी शादी हुई थी, तब बहुत से लोगों का दिल टूट गया था। सोनाली की इस बात पर माधुरी ने ऐसा जवाब दिया, जिसने माहौल को खुशनुमा बना दिया।

इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना

सोनाली बेंद्रे की बात का जवाब देते हुए माधुरी दीक्षित ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने ऐसे शख्स को चुना, जो दिलों का इलाज करते हैं। दरअसल, माधुरी के पति डॉ. श्रीराम नेने पेशे से कार्डियोलॉजिस्ट यानी हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। अभिनेत्री के इस जवाब ने उनकी शादी से जुड़ी पुरानी यादों को फिर से चर्चा में ला दिया। माधुरी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई प्रशंसक और फिल्मी हस्तियां उन्हें अपना क्रश बता चुके हैं।

करियर के शिखर पर की थी शादी

माधुरी दीक्षित ने 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी। उस समय वह हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल थीं। उनकी शादी की खबर ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया था। शादी के बाद माधुरी कुछ समय के लिए अमेरिका के डेनवर में रहने लगीं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार पर ध्यान दिया। उनके दो बेटे हैं, अरिन और रयान।

फिल्मों में वापसी कर फिर जीता दर्शकों का दिल

कई साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद माधुरी ने 2007 में 'आजा नचले' से बॉलीवुड में वापसी की। इसके बाद वह 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'घाघरा', 'डेढ़ इश्किया' और 'गुलाब गैंग' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अपनी अदाकारी और डांस के दम पर उन्होंने नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी पहचान बनाए रखी।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस