सोनाक्षी सिन्हा  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा ने सुनाया घर का खौफनाक किस्सा, बोलीं- कोई मुझे उठा रहा था, आंखें खोलने की नहीं हुई हिम्मत

Sonakshi Sinha Story: सोनाक्षी सिन्हा ने निकिता रॉय के प्रमोशन के दौरान अपने घर में हुए एक डरावने अनुभव का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे उन्हें लगा जैसे कोई उन्हें उठाने की कोशिश कर रहा है।

सोनाली झा

Sonakshi Sinha Paranormal Experience: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2025 में वह हॉरर-मिस्ट्री फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आई थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का जिक्र किया था, जिसने उन्हें लंबे समय तक डरा दिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें अपने ही घर में कुछ ऐसा महसूस हुआ, जिसके बाद वह डर के मारे अपनी आंखें तक नहीं खोल पाई थीं।

सोनाक्षी ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहले पैरानॉर्मल गतिविधियों पर ज्यादा विश्वास नहीं था। हालांकि, घर में हुई एक अजीब घटना के बाद उनका नजरिया थोड़ा बदल गया। उन्होंने कहा था कि उस घटना के बाद उनके साथ दोबारा ऐसा कुछ नहीं हुआ और उन्हें लगता है कि शायद वह सिर्फ एक सपना था।

सुबह 4 बजे महसूस हुआ अजीब दबाव

सोनाक्षी सिन्हा ने उस रात का अनुभव साझा करते हुए बताया था कि वह सो रही थीं और उस वक्त करीब सुबह के 4 बज रहे थे। अचानक उन्हें हल्का सा दबाव महसूस हुआ, जैसे कोई उन्हें उठाने की कोशिश कर रहा हो। इस अनुभव से वह इतनी डर गई थीं कि उन्होंने अपनी आंखें खोलने की हिम्मत तक नहीं की। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने यह देखने की कोशिश भी नहीं की कि कमरे में वास्तव में कोई मौजूद है या नहीं। डर की वजह से वह सुबह तक आंखें बंद किए रहीं। जब उन्हें बाहर से थोड़ी रोशनी दिखाई दी, तब जाकर उन्होंने अपनी आंखें खोलीं।

घर लौटकर उससे कर दी बात

इस घटना के अगले दिन जब सोनाक्षी सिन्हा रात में अपने घर लौटीं तो दरवाजा खोलते ही उन्होंने अंदर झांका। इसके बाद उन्होंने मजाकिया लेकिन डरे हुए अंदाज में कहा कि जो भी पिछली रात आया था, वह दोबारा ऐसा न करे, क्योंकि वह बहुत डर गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई बात करनी है तो उनके सपने में आए। सोनाक्षी ने इस पूरे अनुभव को लेकर कोई पुख्ता दावा नहीं किया और खुद भी इसे सपना मानने की संभावना जताई थी। फिलहाल एक्ट्रेस अपने काम को लेकर व्यस्त हैं। उनकी फिल्म ‘सिस्टम’ एक लीगल ड्रामा है, जो मई में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

पृथ्वीराज चव्हाण ने अमित शाह को बताया अब तक का सबसे अक्षम गृहमंत्री, मांगा इस्तीफा

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत ने दिया समर्थन, जानें कहां से की कानून की पढ़ाई और कैसा रहा सफर

आरजी कर रेप केस में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर फेंके गए जूते-अंडे, हेलमेट पहनाकर पुलिस ने भीड़ से बचाया

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7