सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मनाई पहली वेडिंग एनिवर्सरी, ससुराल वालों से मिला खास तोहफा, शेयर की PHOTOS

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को आज यानी 23 जून 2025 को पूरे एक साल हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलकियां अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं कपल ने आज यानी 23 जून 2025 को अपनी शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से सेलिब्रेट की।

दरअसल, पिछले साल लंबे रिलेशनशिप के बाद इस कपल ने एक प्राइवेट सिविल मैरिज की थी, जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अब एक साल पूरे होने पर दोनों ने इस खास दिन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाई वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक

सोनाक्षी ने अपने पति जहीर के साथ एक मजेदार और प्यार भरी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों '1' का साइन बनाकर अपनी पहली एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ सोनाक्षी ने दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी... मेरे 8 साल के बॉयफ्रेंड और 1 साल के हसबैंड को। शुक्र है भगवान का कि यह वही इंसान है।"

सिर्फ कपल ही नहीं, बल्कि सोनाक्षी के सास-ससुर ने भी इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कपल के लिए खास सरप्राइज प्लान किया। सोनाक्षी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें जहीर काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं और पूरा लिविंग रूम खूबसूरत गुब्बारों और सजावट से सजा हुआ है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "दुनिया के सबसे प्यारे ससुराल वाले। पहले मुझे यह शानदार इंसान दिया और अब इतना प्यार।"

हालांकि, सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनकी पहली वेडिंग एनिवर्सरी की तस्वीरों पर ढेरों प्यार और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसके अलावा कपल अक्सर अपनी सादगी, प्यार और मजबूत बॉन्ड के लिए इंडस्ट्री में छाए रहते हैं।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने भाई कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म निकिता रॉय में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एक हॉरर थ्रिलर है, जिसमें अर्जुन रामपाल और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप