सोमी अली, आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी पर सोमी अली का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- सही साथी मिले तो कभी देर नहीं होती

Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की 5 जुलाई को होने वाली शादी पर अभिनेत्री सोमी अली ने भावुक पोस्ट शेयर किया है। सोमी अली ने कहा कि प्यार और खुशी की कोई उम्र नहीं होती।

सोनाली झा

Somy Ali Reaction On Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर लगातार नई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 5 जुलाई को होने वाली इस निजी शादी से पहले अब अभिनेत्री सोमी अली ने भी कपल को दिल से शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि प्यार और खुशी का किसी उम्र या समय से कोई संबंध नहीं होता।

सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि प्यार किसी कैलेंडर या उम्र का मोहताज नहीं होता। अगर किसी इंसान को जीवन के किसी भी पड़ाव पर अपना सही साथी मिल जाए, तो वह पल उतना ही खूबसूरत होता है जितना युवा उम्र में प्यार मिलना। प्यार के लिए खुला दिल हमेशा जश्न मनाने की चीज है, आलोचना करने की नहीं।

आमिर-गौरी के नए सफर के लिए दी शुभकामनाएं

अपने लंबे संदेश में सोमी अली ने आमिर और गौरी को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई देते हुए लिखा कि कुछ लोग पूरी जिंदगी सही साथी की तलाश में बिता देते हैं। अगर वह तलाश किसी भी उम्र में शादी तक पहुंचती है, तो उसे देर नहीं बल्कि सही समय कहा जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों का रिश्ता हमेशा प्यार, हंसी और खुशियों से भरा रहे। सोमी के अनुसार, साथ में उम्र बढ़ाना जीवन का सबसे बड़ा उपहार है।

5 जुलाई को होगी निजी शादी

बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को एक निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर ने खुद बताया था कि यह शादी बेहद सादगी से उनके घर पर होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर ने कहा था कि उन्हें लोगों की दुआओं की जरूरत है ताकि वे अपनी नई जिंदगी खुशहाल तरीके से शुरू कर सकें।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान