सोमी अली, सलीम खान और सलमान खान (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने मांगी सलीम खान के लिए दुआ, बोलीं- उन्होंने मुझे बेटी जैसा प्यार दिया

Somy Ali On Salim Khan: सोमी अली ने सलीम खान के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें पिता समान बताया और जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी। लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान की सेहत पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।

सोनाली झा

Somy Ali Emotional Post: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है और डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि उन्हें शरीर में सूजन की शिकायत थी। पूरे खान परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं, जबकि फैंस भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

इसी बीच सोमी अली, जो कभी सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, ने सलीम खान के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सलीम खान को 'पिता समान' बताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की। सोमी अली ने सलीम खान की सलमा खान और हेलन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लंबा नोट लिखा।

सोमी अली ने कही ये बात

सोमी अली ने कहा कि सलीम खान सिर्फ दुनिया के लिए एक महान राइटर नहीं हैं, बल्कि उनके लिए पिता समान हैं। उन्होंने लिखा कि सलीम खान ने उन्हें हमेशा बेटी जैसा प्यार दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी जिक्र किया कि उनके घर में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता था और विचारों की खुली चर्चा होती थी। सोमी ने आगे लिखा कि सलीम खान ने उन्हें सिखाया कि भगवान किसी भी सिद्धांत से बड़े होते हैं और कहानी कहने के पीछे हमेशा सच्चाई छिपी होती है। उन्होंने सलीम खान की प्रतिभा और इंसानियत की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

11 बजे जारी होगा नया हेल्थ बुलेटिन

बता दें कि सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित लेखकों में से एक हैं। उन्होंने कई यादगार फिल्मों की पटकथा लिखी है, जिनमें शोले जैसी क्लासिक फिल्म शामिल है। उनकी लेखनी ने हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी और कई सितारों के करियर को नई ऊंचाई तक पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सुबह 11 बजे डॉक्टरों की टीम नया हेल्थ बुलेटिन जारी करेगी। वहीं सलमान खान की टीम भी आधिकारिक बयान जारी कर सकती है। फिलहाल, फैंस और इंडस्ट्री के लोग सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल