रजनीकांत, सोलोमन पप्पैया और थलपति विजय  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सोलोमन पप्पैया के निधन से तमिल जगत में शोक, रजनीकांत से लेकर मुख्यमंत्री थलपति विजय ने दी श्रद्धांजलि

Solomon Pappaiah Death: मशहूर तमिल विद्वान और अभिनेता सोलोमन पप्पैया के निधन से तमिलनाडु में शोक की लहर है। रजनीकांत, तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय और भाजपा नेता अन्नामलाई ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सोनाली झा

Solomon Pappaiah Death On Rajinikanth Reaction: मशहूर तमिल विद्वान, डिबेट मॉडरेटर और अभिनेता सोलोमन पप्पैया के निधन से तमिलनाडु में शोक की लहर है। साहित्यिक मंचों और बहस के कार्यक्रमों के जरिए तमिल भाषा और संस्कृति को आम लोगों तक पहुंचाने वाले सोलोमन पप्पैया के निधन पर फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई दिग्गजों ने दुख जताया है। सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भाजपा नेता अन्नामलाई ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए प्रोफेसर सोलोमन पप्पैया के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पप्पैया महान तमिल विद्वान थे, जिन्होंने साहित्यिक मंचों को सिर्फ शिक्षित वर्ग तक सीमित नहीं रहने दिया। अपनी खास शैली और प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए उन्होंने साहित्य और तमिल भाषा को आम लोगों तक पहुंचाया। रजनीकांत ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

थलपति विजय ने बताया बड़ी क्षति

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने भी सोलोमन पप्पैया के निधन पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स पेज पर शेयर किए गए संदेश में विजय ने कहा कि पप्पैया ने अपने मंचों के जरिए दुनिया को तमिल भाषा की महानता और तमिल लोगों की जीवनशैली से परिचित कराया। उन्होंने उनके हास्य से भरपूर भाषणों, तमिल भाषा पर गहरी पकड़ और सामाजिक विचारों को सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाने की क्षमता की तारीफ की।

तमिल भाषी दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति

विजय ने कहा कि पप्पैया ने साहित्यिक मंचों को लोगों को सोचने और विचार करने के लिए प्रेरित करने वाली जगह में बदल दिया। विजय ने सोलोमन पप्पैया के योगदान को बेहद बड़ा बताते हुए कहा कि उनका जाना तमिल सिनेमा के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने उनके परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और तमिल भाषा से प्रेम करने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

अन्नामलाई ने भी जताया दुख

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने भी सोलोमन पप्पैया के निधन पर शोक जताया। उन्होंने उन्हें प्रख्यात तमिल विद्वान और समाजोपयोगी विचारों को लोगों तक पहुंचाने वाला प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बताया। अन्नामलाई ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता