Jana Nayagan Collection Day 20: वीकेंड में फिर धीमी पड़ी थलपति विजय की फिल्म, भारत में पहुंचा इतने करोड़

Jana Nayagan Collection Report: थलपति विजय की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' के 20वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट आई है, जिससे भारत में कुल कमाई 193.70 करोड़ रुपये पहुंची।
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection
थलपति विजय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection: थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही है। हालांकि, तीसरे हफ्ते के वर्किंग डे में इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके आंकड़े प्रभावित हुए हैं।

20वें दिन की कमाई में दिखी कितनी बड़ी गिरावट

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार जन नायकन को पूरे भारत में करीब 65 लाख रुपये का शुद्ध कलेक्शन दर्ज किया। अगर इसकी तुलना पिछले दिन यानी 19वें दिन की कमाई से करें, तो इसमें लगभग 13.3 प्रतिशत की कमी देखी गई है।

19वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस गिरावट के बाद भारत में इसका कुल शुद्ध कलेक्शन बढ़कर 193.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 225.63 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी और राज्यों का हाल

देश भर के 1,990 शो में फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों का प्रतिशत मिला-जुला रहा। तमिल डब ने दिन भर में कुल 15.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें सुबह के शो काफी ठंडे रहे और रात के समय दर्शक थोड़े बढ़े।

वहीं हिंदी बेल्ट में रात के शो के दौरान 16.55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। कमाई के मामले में तमिलनाडु ने सबसे बड़ा योगदान देते हुए 60 लाख रुपये जोड़े, जबकि कर्नाटक से 3 लाख और केरल से महज 1 लाख रुपये का कलेक्शन हो पाया। बाकी देश के सिनेमाघरों से फिल्म ने 10 लाख रुपये बटोरने में सफलता हासिल की।

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection
कभी पिता की दुकान पर बेचते थे जूस, सस्ते कैसेटों से खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, जानें गुलशन कुमार की कहानी

क्या ग्लोबल बाजार में बना रहेगा विजय का जादू

घरेलू मोर्चे पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से थोड़ी दूर रह गई यह फिल्म 'जन नायकन' विदेशी सिनेमाघरों में काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज मार्केट से अब तक 93.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस तरह से अंतरराष्ट्रीय और भारतीय बाजार के आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 318.83 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

हालांकि थलपति विजय की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 153.55 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 31.60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म की रफ्तार अब तीसरे हफ्ते में काफी धीमी पड़ चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com