सोहम शाह की 'क्रेजी' में चला नकली नोटों का खेल, चोरों ने असली समझकर चुराए..फिर जो हुआ, जानकर हंसी नहीं रुकेगी! (सौ. सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Crazxy Movie: सोहम शाह की 'क्रेजी' में चला नकली नोटों का खेल, चोरों ने असली समझकर चुराए..फिर जो हुआ, जानकर हंसी नहीं रुकेगी!

सोहम शाह की फिल्म क्रेजी की शूटिंग के दौरान नकली नोट असली समझकर चुरा लिए गए, लेकिन जब सच पता चला, तो चोरों ने उन्हें वापस छोड़ दिया। यह मजेदार घटना फिल्म की टीम और गांववालों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

अदिति भंडारी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोहम शाह की अपकमिंग फिल्म क्रेजी की शूटिंग के दौरान एक बेहद दिलचस्प और मजेदार घटना घटी, जिसने पूरी टीम को हैरान कर दिया। यह घटना तब हुई जब फिल्म की टीम एक दूर-दराज के गांव में शूटिंग कर रही थी और शूटिंग के दौरान फिल्म के प्लॉट के तहत नकली नोटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन तभी सेट पर असली फिल्मी ट्विस्ट आ गया—ब्रेक के दौरान कोई अज्ञात ग्रामीण उन नकली नोटों को चुरा ले गया, जिससे पूरी टीम चौंक गई। हालांकि, असली मज़ा तब आया जब कुछ ही घंटों बाद वही नकली नोट रहस्यमयी तरीके से वापस मिल गए!

फिल्म क्रेजी की टीम को जब पता चला कि नकली नोट चोरी हो गए हैं, तो वे तुरंत गांववालों के पास पहुंचे और एक सार्वजनिक ऐलान किया। उन्होंने साफ तौर पर बताया कि जिन नोटों की चोरी हुई है, वे पूरी तरह से नकली हैं और केवल शूटिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। इस ऐलान के कुछ ही घंटे बाद कुछ ऐसा हुआ, जिससे टीम के साथ-साथ गांव के लोग भी हंसने लगे—चोरी हुए सारे नकली नोट उसी जगह पर पड़े मिले, जहां से उन्हें उठाया गया था!

गांव में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और लोग इस मजेदार घटना पर चटपटे कमेंट्स करने लगे। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि शायद चोरों ने गलती से असली पैसे समझकर उन्हें उठा लिया और जब उन्हें अहसास हुआ कि वे नकली हैं, तो वे डर के मारे वापस छोड़ गए। यह घटना टीम और गांववालों के बीच चर्चा का विषय बन गई और इसने फिल्म क्रेजी को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी।

सोहम शाह स्टारर यह फिल्म बॉलीवुड के थ्रिलर जॉनर में कुछ नया और अनोखा लेकर आ रही है। इसके शानदार विजुअल्स, दमदार सिनेमैटोग्राफी और सस्पेंस से भरपूर कहानी दर्शकों को एक क्रेज़ी राइड पर ले जाने का वादा करती है।

गिरीश कोहली द्वारा लिखित और निर्देशित क्रेजी को सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अंकित जैन इसके को-प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन