सलमान खान को सोहेल खान से लेना चाहिए सबक 
मनोरंजन

सोहेल कर रहे हैं वो जो सलमान खान को करना चाहिए, वायरल एक्शन सीन पर यूजर्स की नसीहत

सलमान खान की फिल्म सिकंदर के फ्लॉप होने के बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें उनके ही छोटे भाई सोहेल खान से कुछ सीखने की नसीहत देते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

अनिल सिंह

सोहेल खान की तेलुगू फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोहेल खान इस वीडियो में 2 मिनट के अंदर करीब 20 गुंडों की पिटाई करते हुए नजर आए और एक्शन सीन भी जबरदस्त है। इस मास एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि सलमान खान की फिल्मों में इसी तरह का एक्शन अब नजर नहीं आता है। ऐसे में सलमान खान को अपने ही छोटे भाई सोहेल खान से कुछ सबक लेने की जरूरत है। सोशल मीडिया यूजर सोहेल खान के एक्शन को लेकर तेजी से चर्चा करते हुए नजर आए हैं।

तेलुगु फिल्म अर्जुन सन ऑफ वैजयंती 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। 16 मई 2025 को यह ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है। इसी फिल्म में सोहेल खान का एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं सोहेल खान जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। यह सीन एक कुएं के भीतर का है जिसके अंदर सोहेल करीब 20 गुंडों की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो देख यूजर्स बोल रहे हैं सलमान खान को सोहेल से मास एक्शन सीन का सबक लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- हेरा फेरी 3 में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी बनेंगे बाबू भैया? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

वीडियो को देखकर यूजर्स ने उस पर जबरदस्त कमेंट किया है। एक यूजर ने तो लिखा है कि यह सलमान खान से बेहतर हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सुपर एक्शन और किलर फाइट सीन। एक अन्य यूजर ने लिखा सोहेल खान ने पठान के रोल आग लगा दी है। एक और यूजर में सलमान खान को अपने छोटे भाई से एक्शन सीन सीखने की नसीहत दे दी है, यूजर ने लिखा है कि जो सलमान खान को करना चाहिए था वह सोहेल खान कर रहे हैं, इस तरह का मास एक्शन सीन भाई की फिल्मों से गायब हो चुका है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन