शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौडी (सौ. Instagram)
मनोरंजन

Soha Ali Khan: नेहरू के साथ दिखे शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Soha Ali Khan Childrens Day Post: बाल दिवस पर सोहा अली खान ने अपने माता-पिता शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ पुरानी तस्वीरें साझा कीं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • सोहा अली खान ने बाल दिवस पर शेयर कीं माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें

  • शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी पंडित नेहरू संग आए नजर

  • सोहा बोलीं- हर बच्चे को सपने पूरे करने का मौका मिले

Soha Ali Khan Childrens Day Post Sharmila Tagore Mansoor Ali Khan: बाल दिवस के मौके पर सोहा अली खान ने अपने माता-पिता के बचपन के एल्बम का पिटारा खोल दिया है।

चिल्ड्रेंस डे पर सोहा अली खान ने अपने माता-पिता शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की स्पेशल फोटोज शेयर की हैं।

सोहा अली खान के द्वारा शेयर की गई इन फोटोज में शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौडी की फोटोज देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की माता-पिता के बचपन की फोटोज

सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कि मेरे माता-पिता बनने से पहले, वे भी बच्चे थे। आज, बाल दिवस पर, जो पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है, मैं हमारे फ़ैमिली एल्बम से दो खास झलकियां शेयर कर रही हूं। मेरी मां जब छोटी बच्ची थीं, मेरे पिता जब लड़के थे, और एक ऐसे इंसान जो मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं।

सोहा ने बताया बाल दिवस का खास महत्व

पंडित नेहरू जी का जन्मदिन भारत में बाल दिवस पर इसलिए बना क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि यह दिन उनके बारे में हो - वह देश के भविष्य, हमारे बच्चों का जश्न मनाना चाहते थे और उनमें से हर एक को बड़े सपने देखने का मौका देना चाहते थे।

हर बच्चे को मिलना चाहिए सपने पूरे करने का मौका

पोस्ट के आखिर में सोहा ने बच्चों के भविष्य को लेकर खास संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि मेरे माता-पिता के बड़े सपने थे-टैलेंट, कड़ी मेहनत, लगन और मौके से उनके सपने सच हुए। हर बच्चे को अपने सपनों को हकीकत में बदलने का ऐसा ही मौका मिले

2004 में शुरू हुआ था सोहा अली खान का फिल्मी सफर

सोहा अली खान के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में बंगाली फिल्म इति श्रीकांत से अभिनय की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने कमललता का किरदार निभाया था। इसी साल उन्होंने शाहिद कपूर के साथ फिल्म दिल मांगे मोर!!! से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह कई फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में नजर आईं।

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश