स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Smriti Mandhana Life: स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल पैचअप की अटकलें तेज, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

Smriti Mandhana और पलाश मुच्छल के पैचअप की अटकलें एक वायरल वीडियो के बाद तेज हो गई हैं। वीडियो में दोनों परिवारों की मुलाकात दिख रही है। हालांकि, दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सोनाली झा

Smriti Mandhana And Palash Muchhal Patch-Up: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने दोनों के संभावित पैचअप की अटकलों को हवा दे दी है, हालांकि इस पर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में स्मृति मंधाना के पिता और पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल के बीच मुलाकात नजर आ रही है। वीडियो में पलक, मंधाना के पिता को पैर छूकर नमस्ते करती दिखाई दे रही हैं। यह मुलाकात मुंबई के एक रेस्टोरेंट में हुई बताई जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो हाल का है या पुराना, लेकिन इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

क्या फिर करीब आए दोनों परिवार

इस वीडियो के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्या मंधाना और मुच्छल परिवारों ने अपने पुराने मतभेद भुला दिए हैं। कुछ लोग इसे दोनों के रिश्ते में सुधार का संकेत मान रहे हैं, तो कुछ इसे महज एक संयोग बता रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले दोनों परिवारों के बीच दूरी की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद यह मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है।

शादी टूटने के बाद बढ़ा था विवाद

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन आखिरी समय में यह टल गई और बाद में रद्द कर दी गई। इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आईं। मीडिया रिपोर्ट्स में पलाश पर धोखा देने के आरोप भी लगाए गए थे, हालांकि उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। इस पूरे विवाद के बाद दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था।

फिलहाल चुप्पी बरकरार

वायरल वीडियो के बावजूद अब तक स्मृति मंधाना या पलाश मुच्छल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगा कि दोनों के बीच सच में पैचअप हुआ है या नहीं। फिलहाल, यह मामला सिर्फ अटकलों तक सीमित है, लेकिन फैंस जरूर उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाए।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें