स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

स्मृति ईरानी ने संभाली BJP पार्टी में नई कमान, क्या अब बंद होगी क्योंकि सास भी कभी बहू थी की दुकान?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी को बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके बाद उनके टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

अपूर्वा नायक

Smriti Irani Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: लेजेंडरी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से हर घर में पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी के फैंस के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर सामने आ रही है। अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली स्मृति को छोटे पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है।

अपनी पॉपुलरिटी के चलते राजनीति में कदम रखने वाली स्मृति ईरानी को आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई सालों तक मोदी सरकार में मंत्रीपद संभालने वाली स्मृति अब एक बार फिर से राजनीति में अपना कमबैक करने के लिए तैयार है।

राष्ट्रीय महामंत्री की मिली कमान

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में स्मृति ईरानी का भी नाम शामिल है। स्मृति ईरानी को बीजेपी के द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। वे उत्तर प्रदेश से बीजेपी की महामंत्री का कार्यभार संभालने वाली है। फिलहाल स्मृति ईरानी की राजनीतिक जिम्मेदारी बढ़ने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अभिनय और राजनीति के बीच किस तरह संतुलन बनाती हैं।

क्या बंद होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी?

स्मृति को इस बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही अटकलें लगायी जा रही है कि जल्द ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल की छुट्टी हो सकती है। इस सीरियल में स्मृति ईरानी सबसे अहम किरदार तुलसी विरानी की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही है। ऐसे में स्मृति ईरानी के शो छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई है। पिछले कई दिनों से क्योंकि के ऑफ एयर होने की खबरें भी सामने आ रही है और स्मृति को लेकर सामने आ रही इस खबर ने फैंस को निराश कर दिया है।

तृप्ति के चाल से कैसे समायरा को बचाएंगी तुलसी?

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अपकमिंग एपिसोड्स में देखने के लिए मिलेगा कि कैसे तृप्ति तुलसी से बदला लेने के लिए समायरा को अपना मौहरा बनाती है। वो समायरा को अपने ही परिवार के खिलाफ जाकर अपनी बहू बनाने के लिए पूरा जोर लगाती हुई नजर आ रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी कैसे समायरा को तृप्ति के जाल में फंसने से बचाएंगी और कैसे तुलसी का पूरा परिवार फिर से एक होगा?

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!