स्काई फोर्स पब्लिक रिव्यू: अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का रुकेगा काफिला, जनता ने लगा दी मुहर  
मनोरंजन

Sky Force Public Review: अक्षय कुमार के लिए संजीवनी है स्काई फोर्स, करियर को मिलेगा जीवनदान

Sky Force Public Review: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को जनता का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दर्शकों का यह कहना है कि यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।

अनिल सिंह

मुंबई: अक्षय कुमार पर फ्लॉप फिल्में देने का आरोप लग रहा था, कहा यह जा रहा था कि अब उनका करियर ढलान की तरफ है, लेकिन स्काई फोर्स फिल्म अक्षय कुमार के लिए संजीवनी साबित हो सकती है और उनके करियर को नया जीवनदान मिल सकता है। यह कहना है फिल्म देखकर बाहर निकल रहे दर्शकों का। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दर्शक रिव्यू के जरिए फिल्म की सराहना करते हुए नजर आए।

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स 1965 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुई हवाई लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म में भारत की पहली एयर स्ट्राइक की कहानी को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म में वीर पहाड़िया और सारा अली खान अक्षय कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी कमजोर है, लेकिन फिल्म हिट हो जाएगी। ऐसा दर्शकों का मानना है।

स्काई फोर्स पब्लिक रिव्यू फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकल रहे दर्शकों का कहना है कि उन्हें यह फिल्म पसंद आई है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार पर फ्लॉप फिल्में देने का जो आरोप लग रहा था, ऐसे में स्काई फोर्स फिल्म उनके लिए संजीवनी साबित हो सकती है और वह फ्लॉप फिल्म के दाग को इस फिल्म के जरिए धो सकते हैं।

स्काई फोर्स एक्स रिव्यू सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर भी इस फिल्म को अच्छा खासा रिव्यू मिला है। अधिकतर यूजर्स इस फिल्म के बारे में बेहतरीन बातें कर रहे हैं। उनका यह कहना है कि फिल्म अच्छी है और अक्षय कुमार के करियर को यह एक नया जीवन दान दे सकती है। दरअसल काफी समय से अक्षय कुमार पर फ्लॉप फिल्में देने का जो आरोप लग रहा था यह फिल्म कहीं ना कहीं अक्षय कुमार के लिए फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ने वाली फिल्म साबित होगी। वासु कपूर नाम के एक यूजर ने स्काई फोर्स के रिव्यू पर लिखा है इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन थ्रिल और इमोशंस को दिखाया गया है। कहानी में ट्विस्ट भी जबरदस्त है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान