इंडियन आइडल 16 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Indian Idol 16 पर छाई ‘1000 गानों’ वाली सिंगर, आवाज सुन जजेस के उड़ गए होश, वीडियो वायरल

Indian Idol 16: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 में उडिया सिंगर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी दमदार आवाज से तहलका मचाया और उन्होंने अपने 1000 से ज्यादा गाने की जर्नी से जजों को भी हैरान दिया।

स्नेहा मौर्या

Odia Singer Jyotirmayee Nayak: इंडियन आइडल 16 इस समय देश के सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो में से एक बना हुआ है, जहां हर हफ्ते प्रतिभाशाली आवाजें दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इसी मंच पर एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वो उडिया सिंगर ज्योतिर्मयी नायक का है। दरअसल, अपनी मधुर आवाज, लंबा अनुभव और भावनात्मक जुड़ाव के कारण वह बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग पहचान बना चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

हाल ही में ज्योतिर्मयी नायक ने शो के मंच पर खुद बताया कि वह अब तक 1000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। यह सुनकर जजेस ही नहीं, दर्शक भी हैरान रह गए। इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद उनका स्वभाव बेहद विनम्र है, जो उन्हें और खास बनाता है।

उडिया सिंगर अपनी जर्नी से सबकों किया हैरान

इंडियन आइडल 16 शो में एक दिलचस्प पल तब आया जब गेस्ट बनकर पहुंचे मशहूर सिंगर शान ने उन्हें पहचान लिया। बातचीत के दौरान खुलासा हुआ कि साल 2019 में उडिया सिंगर ज्योतिर्मयी ने शान के साथ एक ओगाना “अस्तो ब्यस्तो” रिकॉर्ड किया था। यह सुनते ही मंच पर मौजूद सभी लोग चौंक गए और उनकी प्रोफेशनल यात्रा की जमकर तारीफ हुई।

सिर्फ संगीत ही नहीं, ज्योतिर्मयी का एक संवेदनशील पक्ष भी है। उन्हें सामाजिक सेवा करना बेहद पसंद है। ऑडिशन के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें अस्पतालों में मरीजों के लिए भजन और गीत गाना सबसे ज्यादा संतोष देता है। खासकर कैंसर मरीजों के लिए वह अपनी आवाज के जरिए सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की कोशिश करती हैं। उनके लिए संगीत सिर्फ करियर नहीं, बल्कि लोगों को भावनात्मक सहारा देने का जरिया है।

श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी समेत अन्य जजेस हुए प्रभावित

आपको बता दें कि जज श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह भी उनकी संवेदनशीलता और टैलेंट से प्रभावित नजर आए। ओडिशा में पहले से लोकप्रिय ज्योतिर्मयी अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। इंडियन आइडल 16 में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच ज्योतिर्मयी नायक एक मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। उनकी आवाज, अनुभव और इंसानियत का मेल उन्हें शो की सबसे खास प्रतिभाओं में शामिल करता है। दर्शक अब बेसब्री से उनके अगले परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं।

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी