Photo- Instagram  
मनोरंजन

सिंगर रिहाना के बॉयफ्रेंड एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार, गोली चलाने जैसा लगा गंभीर आरोप

संदीप पांडे

मुंबई : हॉलीवुड (Hollywood) की मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) रिहाना (Rihanna) इस वक्त अपने प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के पल को खूब एन्जॉय कर रही है। रिहाना अपने बॉयफ्रेंड Asap रॉकी के साथ बारबाडोस वीकेंड मनाने गई थी। जहां से अब वो वापस लॉस एंजेलिस आ गए है, लेकिन उनके यहां आते ही एक बड़ी मुसीबत से उनका सामना हो गया है। लॉस एंजेलिस के एयरपोर्ट पर रिहाना के बॉयफ्रेंड Asap रॉकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उनपर ये आरोप लगा है कि उन्होंने साल 2019 में एक सख्स पर गोली चलाया था। इस जुर्म में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित घटना के बाद पुलिस स्टेशन जाकर Asap रॉकी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि Asap रॉकी दो लोंगों के साथ मिलकर पीड़ित पर गोली चलाया था। जिसमें उसकी जान तो बच गई, लेकिन गोली पीड़ित के बाएं हाथ में लग गई थी।

इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करना शुरू कर दी थी, लेकिन ये मामला अब तक सामने नहीं आया था। Asap रॉकी का असली नाम रकीम मेयर्स है। रिहाना और Asap रॉकी बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले है। बीते दिनों इनके अलग होने की खबर ने भी जोर पकड़ा था, लेकिन बाद में इनके एक साथ की तस्वीर ने इस अफवाह से पर्दा उठा दिया।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट