राहुल फाजिलपुरिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमले की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 5 शूटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rahul Fazilpuria Murder Conspiracy: गुरुग्राम में मशहूर सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 5 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पैरों में गोली लगी है।

स्नेहा मौर्या

Rahul Fazilpuria Shooter Arrested: गुरुग्राम में मशहूर सिंगर और रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बीती रात वजीरपुर इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर आरोप है कि यह गैंग फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रच रहा था।

जानकारी के मुताबिक, बदमाश एक इनोवा कार में सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को पहले से इनपुट मिला था, जिसके बाद संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में करीब 18 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान चार बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। वहीं पांचवें आरोपी को पुलिस ने बिना घायल हुए ही गिरफ्तार कर लिया।

राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले के आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए शूटरों पर आरोप है कि ये वही लोग हैं जिन्होंने 14 जुलाई की रात को गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर राहुल फाजिलपुरिया की गाड़ी पर हमला किया था। उस समय सिंगर अपनी थार कार से जा रहे थे और फायरिंग की इस घटना में वे बाल-बाल बच गए थे। यही नहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन्हीं बदमाशों ने 4 अगस्त को फाजिलपुरिया के करीबी दोस्त रोहित शौकीन की हत्या भी की थी। यह वारदात गुरुग्राम की पाम हिल्स सोसायटी के बाहर हुई थी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी कुख्यात गैंगस्टर रोहित सिरधानिया और दीपक नांदल के इशारे पर काम कर रहे थे। दोनों गैंगस्टर इस समय विदेश में बैठे हुए हैं और वहीं से अपने गुर्गों को टारगेट दिए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि फाजिलपुरिया को खत्म करने की प्लानिंग भी इन्हीं के इशारे पर की जा रही थी।

घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज जारी

फिलहाल चारों घायल बदमाशों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई बड़े आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में अहम कदम है। साथ ही पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर चुकी है।

आपको बता दें, कि राहुल फाजिलपुरिया हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ पूरे देश में अपने गानों और अनोखी रैप स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उन पर हमला होने की खबर ने फैंस को झकझोर कर रख दिया था। अब पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि सिंगर पर मंडराता खतरा काफी हद तक टल गया है।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल