-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Firing On Singer Rahul Fazilpuria In Gurugram
गुरुग्राम में सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान
- Written By: Saurabh Pal
हरियाणा के गुरुग्राम में हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि इस हमले में फाजिलपुरिया बच गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया (फोटो-सोशल मीडिया)
Rahul Fazilpuria Attacked: हरियाणा की आईटी सिटी गुरुग्राम में हरियाणवी व बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ है। उन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। हालांकि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। इस हमले की किसी गैंग ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल फाजिलपुरिया गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि फाजिलपुरिया व्यावसायिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। वह सिंगर के साथ ही एक रैपर भी हैं। उनके ज्यादातर गाने हरियाणवी में हैं।
हिंदी फिल्म में गाना गा चुके हैं फाजिलपुरिया
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में चेक बाउंस मामले में फैसला, दंपती को 1-1 साल की सजा और 10.06 लाख का जुर्माना
उज्जैन में नाबालिग को झांसे में लेकर की थी हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
बिजनेस घराने से संबंध रखने वाले राहुल फाजिलपुरिया न केवल सिंगर हैं। बल्कि वह राजनेता भी है। उन्होंने लगभग हर क्षेत्र में हाथ आजमाया है, लेकिन उनको पहचान हरियाणवी गानों से मिली है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। उन्हें बॉलीवुड में फिल्म ‘कपूर & सन्स’ के ‘लड़की ब्यूटीफुल’ गाने से खासी पहचान मिली। इसके अलावा ‘लाला लोरी’, ‘बिल्ली बिल्ली’, ’32 बोर’, ‘हरियाणा रोडवेज’ सहित कई फेमस गाने गाए हैं। 32 बोर गाने में उन्हें एल्विश यादव संग देखा गया था।
जननायक जनता पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं राहुल फाजिलपुरिया
राहुल फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है, वह गुरुग्राम के छोटे से गांव फाजिलपुर के निवासी हैं। इन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव जन नायक जनता पार्टी से चुनाव से लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। इस सीट पर अहिरवाल बेल्ट के दिग्गज नेता राव इंद्रजीत भी चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि लड़ाई कांग्रेस और भाजपा में थी।
ये भी पढ़ें-Aligarh News: कॉलेज में घुसकर छात्रा पर चाकू से हमला, परिजनों ने किया बवाल
कोबराकांड में आया था फाजिलपुरिया का नाम
फाजिलपुरिया साल 2023 में कोबरा कांड से चर्चा में आए थे। कोबरा कांड में मुख्य अभियुक्त यूट्यूबर एल्विश यादव थे, लेकिन उनके साथ राहुल फाजिलपुरिया का भी नाम सामने आया था। एल्विश के म्युजिक वीडियो में दो सांपो को देखा गया था। हालांकि एक इंटरव्यू में कोबराकांड पर स्पष्टीकरण देते हुए फाजिलपुरिया ने बताया था कि सांपों का इस्तेमाल सिर्फ म्युजिक वीडियो के लिए किया गया था। सांपों की तस्करी या उसके जहर की तस्करी से उनका कोई लेना देना नहीं है।
Firing on singer rahul fazilpuria in gurugram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMExplainer: छात्रों को नया लॉलीपॉप या सच में पेपर लीक रोक सकता है नया विधेयक? जानें नए कानून में क्या है खास
Jul 24, 2026 | 04:44 PMअब आवारा कुत्तों के शरीर में लगेगी माइक्रोचिप, अहिल्यानगर के संगमनेर नगर परिषद में शुरू हुआ अनोखा मिशन
Jul 24, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














