'फकीर' के नाम से मशहूर सिंगर ऋषभ टंडन ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल्ली में ली आखिरी सांस 
मनोरंजन

मशहूर सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का अचानक निधन, दोस्त ने सामने आकर बताई मौत की वजह 'हार्ट अटैक'

Rishabh Tandon: सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 'फकीर' नाम से मशहूर ऋषभ के निधन से इंडस्ट्री और फैंस मायूस हैं। उन्होंने 21 अक्टूबर को अंतिम सांस ली।

अनिल सिंह

StartFragment

Rishabh Tandon Death Heart Attack: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और अभिनेता ऋषभ टंडन (Rishabh Tandon) का अचानक निधन हो गया है। फैंस के बीच 'फकीर' के नाम से मशहूर ऋषभ ने 21 अक्टूबर को दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ना बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि उनके एक करीबी दोस्त ने की है।

सिंगर के अचानक निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को फैंस के साथ साझा किया। ऋषभ के करीबी दोस्त के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। ऋषभ एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ संगीत के प्रति अपने गहरे प्रेम और शांत स्वभाव के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते थे।

जानवरों से गहरा लगाव

ऋषभ के दोस्त ने बताया कि दिवंगत कलाकार को जानवरों से बेहद लगाव था। वह अपने मुंबई स्थित घर में कई बिल्लियां, कुत्ते और चिड़ियां रखते थे, जिससे उनका जानवरों के प्रति प्रेम साफ झलकता था। उनके निधन से न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि उनके पालतू जानवर भी मायूस होंगे।

'फकीर' से मिली थी पहचान

ऋषभ टंडन को उनके बेहतरीन गानों ने दुनियाभर में मशहूर किया। उनका गाना 'फकीर' उन बेहतरीन गानों में से एक है, जिसने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई और फैंस के बीच उन्हें 'फकीर' के नाम से जाना जाने लगा।

अधूरी रह गईं कई परियोजनाएं

ऋषभ टंडन अपने निधन के समय कई गानों पर काम कर रहे थे, जो अब तक रिलीज़ नहीं हुए हैं। उनके अचानक चले जाने से उनकी ये अधूरी परियोजनाएं भी प्रभावित होंगी। उनके अन्य प्रसिद्ध गानों में 'ये आशिकी', 'चांद तू', 'धू धू कर के' और 'फकीर की जुबानी' जैसे गीत शामिल हैं। उनके आकस्मिक निधन ने इंडस्ट्री में एक खालीपन छोड़ दिया है। फैंस और इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

EndFragment

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन