Sikandar Box Office Collection Day 2 
मनोरंजन

सलमान खान की फ्लॉप सिकंदर फिल्म को भी ईद पर फैंस ने बना दिया हिट, जानें कितनी हुई कमाई

Sikandar Box Office Collection on Eid: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर ने ईद के दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की है। ओपनिंग डे से ज्यादा फिल्म ने पहले सोमवार को कारोबार किया।

अनिल सिंह

Sikandar Box Office Collection on Eid: सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई, लेकिन ओपनिंग डे से ज्यादा इस फिल्म में ईद के मौके पर कारोबार किया है। ऐसा मन जा रहा है कि फैंस ने ईद के पर सलमान को तोहफा दिया है। पहले दिन यानी रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं अगले दिन ईद के मौके पर सोमवार को फिल्म ने 29 करोड़ का कारोबार किया है। 2 दिन में ही फिल्म की कुल कमाई 55 करोड़ हो गई है।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था, लेकिन फिल्म के रिलीज होने के ठीक पहले फिल्म को लेकर आए रिव्यू के बाद यह कहा जाने लगा कि यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित नहीं होगी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर यह उम्मीद है कि फिल्म अपने बजट को आसानी से वसूल लेगी और 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

300 करोड़ से अधिक कारोबार करने वाली सलमान की फिल्में सलमान खान की इससे पहले कई फिल्मों ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इन फिल्मों में टाइगर जिंदा है का नाम शामिल है। यह फिल्म साल 2017 में आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 339.6 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे नंबर पर सलमान खान की बजरंगी भाईजान है। 2015 में आई इस फिल्म ने 320 करोड़ के आंकड़े को पार किया था। वहीं तीसरे नंबर पर सलमान खान की फिल्म सुल्तान है जो 2016 में आई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में अब सिकंदर फिल्म से दर्शकों को उम्मीद है कि वह 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। फिल्म का बजट 200 करोड़ का है। अब देखना यह होगा कि क्या सलमान खान की फिल्म सिकंदर 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी