सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, रोक लगाने की पिता की मांग पर कोर्ट ने किया इनकार 
मनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर पिता बलकौर सिंह को झटका, कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर उनके पिता बलकौर सिंह ने नाराजगी व्यक्त की थी और डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

अनिल सिंह

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है, जिसे 11 जून को (सिद्धू मूसेवाला के बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर) यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। डॉक्यूमेंट्री को लेकर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नाराजगी व्यक्त की थी। बलकौर सिंह ने मनसा कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सिद्धू मूसेवाला की मौत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर पिता का आरोप है कि इसमें गलत तथ्यों को पेश किया गया है।

बलकौर सिंह ने कोर्ट में सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज होने के बाद निराशा व्यक्त की है। सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग मुंबई के एक थिएटर में होने वाली थी, लेकिन विवाद के चलते इसे सीधे यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस मामले में विरोध जताते हुए बलकौर सिंह ने मुंबई में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रोकने के लिए महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखा था।

सिद्धू मूसेवाला के डॉक्यूमेंट्री पर क्यों हुआ विवाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर काफी समय से विवाद चल रहा है। डॉक्यूमेंट्री को लेकर सिद्धू मूसे वाला के पिता ने दावा किया है कि यह डॉक्यूमेंट्री उनके रजामंदी के बिना बनाई गई है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस डॉक्यूमेंट्री में उनके बेटे की हत्या को लेकर गलत तथ्य पेश किए गए हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या 3 साल पहले 29 में को की गई थी। उन पर दिनदहाड़े हथियारबंद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और वहां से फरार हो गए थे। सिद्धू मूसेवाला के पिता का कहना है कि डॉक्यूमेंट्री में एफआईआर में नामजद लोगों के इंटरव्यू है, ऐसे में यह डॉक्यूमेंट्री हत्या को लेकर चल रहे मामले को प्रभावित कर सकती है।

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया