सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की जाह्नवी कपूर की तारीफ 
मनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की जाह्नवी कपूर की तारीफ, बोले- इंस्टिंक्ट से एक्ट करती हैं, इसलिए जादू रचती

Sidharth and Janhvi Param Sundari: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि जाह्नवी हमेशा नई चीज़ें ट्राई करने के लिए तैयार रहती हैं।

सोनाली झा

Sidharth Malhotra Praised Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार जाह्नवी कपूर लगातार अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं। करीब सात साल के करियर में उन्होंने रोमांस, ड्रामा, बायोपिक और कॉमेडी जैसे अलग-अलग शैलियों में काम किया है और अब वह अपनी नई फिल्म ‘परम सुंदरी’ से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में जाह्नवी पहली बार एक आधी तमिल और आधी मलयाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके लुक और बोलचाल की शैली में किए गए इस परिवर्तन को लेकर फैन्स बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के दिल्ली प्रमोशन्स के दौरान उनके को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जाह्नवी की मेहनत और नैचुरल टैलेंट की जमकर तारीफ की।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की जमकर तारीफ

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि जाह्नवी के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। उनका वर्क एथिक कमाल का है। स्क्रिप्ट पर पूरी तरह निर्भर रहने की बजाय वह अपने इंस्टिंक्ट के साथ परफॉर्म करती हैं। उस पल में रिएक्ट करती हैं और वही जादू रच देती हैं जिसकी तलाश हर अभिनेता करता है। जाह्नवी के पास वह स्वाभाविकता भरपूर मात्रा में है।

सिद्धार्थ का पसंदीदा सीन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे कहा कि वह हमेशा नई चीजें ट्राई करने और इम्प्रोवाइज करने के लिए तैयार रहती हैं। ट्रेलर में भी आप उस जादू की झलक साफ देख सकते हैं। अपने एक पसंदीदा सीन को याद करते हुए सिद्धार्थ मुस्कुराए और बोले कि मेरा सबसे पसंदीदा सीन वह है जब जाह्नवी अपनी मलयाली जड़ों को दिखाते हुए नॉर्थ इंडियन लड़कों को देश की भाषाई विविधता के बारे में क्लास लगाती हैं। वह सीन बहुत नैचुरल और मजेदार बन पड़ा है।

जाह्नवी का करियर ग्राफ

जाह्नवी कपूर की फिल्मोग्राफी लगातार समृद्ध होती जा रही है। ‘धड़क’ से शुरुआत करने के बाद उन्होंने गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूही, मिली और बवाल जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स भी काफी चर्चा में हैं। जाह्नवी जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, वह अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के अपोजिट दिखाई देंगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए