सिद्धार्थ मल्होत्रा का बर्थडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

डैडी बनने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे, कियारा ने गाना गाकर यूं दिया सरप्राइज

Sidharth Malhotra Birthday: डैडी बनने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। कियारा आडवाणी ने लेट नाइट बर्थडे बैश की झलकियां शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

स्नेहा मौर्या

Kiara Advani Husband Sidharth Malhotra Birthday Post: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 16 जनवरी 2026 को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। लेकिन इस बार सिद्धार्थ का बर्थडे और भी खास था, क्योंकि यह डैडी बनने के बाद उनका पहला जन्मदिन था। फैंस बेसब्री से जानना चाहते थे कि एक्टर ने यह दिन कैसे मनाया।

इसी बीच उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने लेट नाइट बर्थडे बैश की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। कियारा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में सिद्धार्थ बेहद खुश और इमोशनल नजर आए।

बेटी के नाम वाला स्पेशल केक बना आकर्षण

कियारा ने इंस्टाग्राम पर जो पहली तस्वीर शेयर की, उसमें दो लेयर वाला चॉकलेट केक दिखाई दे रहा था। इस केक पर लिखा था ‘साराया के पापा’ और ‘डैडी कूल’। इतना ही नहीं, केक पर सुपरमैन का लोगो भी बना था, जिसके ऊपर “हैप्पी बर्थडे, लव” लिखा गया था। बेटी साराया के नाम से जुड़ा यह केक फैंस को बेहद क्यूट लगा।

कियारा ने गाया सिद्धार्थ के लिए गाना

इसके साथ ही कियारा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह माइक लेकर सिद्धार्थ के लिए ‘बार-बार दिन ये आए’ गाती नजर आईं। वीडियो में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और कई करीबी दोस्त भी पार्टी में शामिल दिखे। सिद्धार्थ और कियारा साथ में केक काटते हुए बेहद प्यारे लग रहे थे।

फिल्मी था कियारा-सिद्धार्थ का प्रपोजल

इस मौके पर फैंस को एक बार फिर उनकी लव स्टोरी याद आ गई। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी को रोम ट्रिप के दौरान बेहद फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होंने फिल्म ‘शेरशाह’ का डायलॉग बोलते हुए कियारा से शादी के लिए पूछा था। हालांकि कियारा ने हामी भरने से पहले उनसे अपने पेरेंट्स से बात करने को कहा था। डैडी बनने के बाद सिद्धार्थ का यह पहला बर्थडे उनके जीवन के सबसे खास पलों में से एक बन गया, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला