सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुनील मल्होत्रा (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पापा के निधन से टूटे सिद्धार्थ मल्होत्रा, शेयर की इमोशनल पोस्ट, बोले- मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं

Sidharth Malhotra Post: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता, मर्चेंट नेवी कप्तान सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को निधन हो गया। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर पिता को अपनी प्रेरणा बताया।

सोनाली झा

Sidharth Malhotra Father Died: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता, मर्चेंट नेवी ऑफिसर सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सुनील मल्होत्रा ने अंतिम समय तक अपने परिवार को प्रेरित किया। उनके निधन की खबर परिवार ने चुपचाप दिल्ली में साझा की और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दुखद मौके पर सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा कि वो असाधारण सच्चाई, सत्यनिष्ठा और कल्चर वाले व्यक्ति थे। उन्होंने बिना कठोरता के जीवन में डिसिप्लिन और बिना ईगो के ताकत में रहना सिखाया। स्ट्रोक और व्हीलचेयर जैसी मुश्किलों के बावजूद उनका हौसला बुलंद रहा। पापा, आपकी इंटिग्रिटी मेरी विरासत है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का इमोशनल पोस्ट

सिद्धार्थ ने आगे लिखा कि आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वो असीम है। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। मैं आपका नाम, आपके वैल्यूज और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा। सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी परिवार के साथ दिल्ली में मौजूद हैं। उनके पिता का परिवार और करीबी उन्हें इस कठिन समय में सहारा दे रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने पिता की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी यादों को सम्मानपूर्वक सहेजा।

मर्चेंट नेवी में कप्तान के पद किया था काम

सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कप्तान के पद पर रह चुके थे। स्ट्रोक के कारण लंबे समय से व्हीलचेयर पर ही थे, लेकिन उनके साहस और पॉजिटिव दृष्टिकोण ने परिवार को हमेशा प्रेरित किया। वे कई सार्वजनिक मौकों पर भी अपने बेटे सिद्धार्थ के साथ दिखाई दिए, जिनमें उनकी शादी और फिल्म स्क्रीनिंग शामिल थीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता को जीवन का सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत बताया। उनके पिता ने उनके करियर में और व्यक्तिगत जीवन में हमेशा मार्गदर्शन किया। इस दुखद मौके पर बॉलीवुड और फैंस भी उनके साथ इमोशनल रूप से खड़े हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का यह भावुक पोस्ट पिता की याद में उनके लिए एक इमोशनल श्रद्धांजलि बन गया है।

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा