श्वेता त्रिपाठी बनी प्रोड्यूसर, दो महिलाओं की प्रेम कहानी पर बना रही हैं फिल्म  
मनोरंजन

Shweta Tripathi: प्रोड्यूसर बन गई हैं मिर्जापुर की गोलू, दो महिलाओं की प्रेम कहानी पर बना रही हैं फिल्म

Shweta Tripathi Becomes Producer: मिर्जापुर सीरीज से चर्चा में आई गोलू यानी ऐक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी अब फिल्म निर्माण से जुड़ गई हैं। निर्माता के तौर पर उनका पहला प्रोजेक्ट दो महिलाओं की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म होगी।

अनिल सिंह

Shweta Tripathi First Movie As A Producer: वेब सीरीज मिर्जापुर से चर्चा में आई गोलू यानी एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें दो महिलाओं की प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। एक्ट्रेस से निर्माता बनी श्वेता त्रिपाठी में बताया कि वह इस प्रोजेक्ट से पहले एक्ट्रेस के तौर पर जुड़ी थी, लेकिन यह कहानी उनको इतनी पसंद आई कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए निर्माता बनना स्वीकार कर लिया और यही बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में शेता ने और क्या कुछ कहा है।

श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि जब इस फिल्म का ऑफर उनके पास आया था, तो उन्होंने एक्ट्रेस के तौर पर इसे स्वीकार कर लिया था, लेकिन उन्हें कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने निर्माता के रूप में इसका हिस्सा बनने का फैसला कर लिया। श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि इस कहानी में प्रेम को उसके शुद्ध रूप में दर्शाया गया है। मैं उससे आकर्षित हो गई जैसे-जैसे मैंने गहराई से इसे जाना मुझे एहसास हुआ कि इस कहानी को सही तरीके से बताया जाना कितना महत्वपूर्ण होगा।

बातचीत के दौरान श्वेता त्रिपाठी ने यह भी कहा कि उनके प्रोडक्शन हाउस में अलग-अलग जॉनर की फिल्मों पैर काम चल रहा है। एक हॉरर फिल्म और एक ड्रामा फिल्म के अलावा एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर भी शामिल है तो कुल मिलाकर वह इस समय 4 से 5 फिल्मों के लिए काम कर रही हैं। बतौर निर्माता अब उन्होंने अपने करियर में नई पारी की शुरुआत की है। एक्ट्रेस के तौर पर तो वह पहले ही पहचान बन चुकी हैं। पर्दे पर उनके दमदार अभिनय की वजह से उन्हें घर-घर पहचान मिली है। मिर्जापुर के गोलू का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। वही 'गोन केस', 'कंजूस', 'मसान' और 'हरामखोर' जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए