तलाक के 13 साल बाद श्वेता तिवारी पर राजा चौधरी के आरोपों से भड़के फैंस 
मनोरंजन

मर्द होकर ली एलिमनी और अब आरोप, श्वेता तिवारी पर राजा चौधरी के आरोप से भड़के फैंस

श्वेता तिवारी पर पूर्व पति राजा चौधरी ने एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का गंभीर आरोप लगाया है, राजा के आरोप ने सबको हैरान कर दिया है, सोशल मीडिया पर श्वेता के फैंस उनका बचाव करते नजर आ रहे हैं।

अनिल सिंह

टीवी और भोजपुरी फिल्मों की ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता के पूर्व पति राजा चौधरी ने अपनी एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र किया है, उन्होंने बताया कि श्वेता तिवारी टीवी सीरियल कसौटी ज़िंदगी एक्टर सीजेन खान को डेट कर रही थी। सीजेन खान के साथ उनका अफेयर चल रहा था। श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का तलाक 13 साल पहले हो चुका है। साल 2012 में दोनों आधिकारिक तौर पर एक दूसरे से अलग हो गए थे।

राजा चौधरी ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी के सीजेन खान के साथ अफेयर को लेकर बात की और बताया कि मुझे इस बात का पता तब चला जब मेरे तलाक को लेकर बात चल रही थी। बातचीत के दौरान राजा चौधरी ने बताया कि मैं एक डॉक्यूमेंट लेने शूटिंग सेट पर पहुंचा था, तब मैंने देखा कि वह सीजेन के साथ गाडी में बैठकर वहां पहुंची थी। शूटिंग सुबह से चल रही थी लेकिन दोनों सेट पर मौजूद नहीं थे।

श्वेता तिवारी ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था, सीजेन खान के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं थे, वह उनसे नफरत करती थी। अब इस मामले में किसका दावा सच है और किसका गलत यह तो वह दोनों ही बेहतर जानते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस श्वेता तिवारी के बचाव में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया एक्स पर श्वेता तिवारी और राजा चौधरी को लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए रहे हैं। एक यूजर ने श्वेता तिवारी का सपोर्ट करते हुए लिखा है राजा चौधरी का उनके साथ 13 साल पहले तलाक हो चुका है ऐसे में अब राजा चौधरी को श्वेता तिवारी के अफेयर के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई अब उसके चरित्र पर कीचड़ क्यों उछाल रहे हो? वही एक अन्य यूज़र ने लिखा, तलाक हो चुका है, श्वेता तिवारी से मोटी एलिमिनेट भी वसूल कर चुके हो अब तो पीछा छोड़ दो।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज