श्वेता तिवारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कभी 500 रुपये में किया काम, आज टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं श्वेता तिवारी, संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

Shweta Tiwari Birthday: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर घर-घर में पहचान बनाई। 12 साल की उम्र में महज 500 रुपये से अपने करियर की शुरुआत करके पॉपुलर एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं।

यति सिंह

Shweta Tiwari Success Story: फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग और मजबूत व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने देश के घर-घर में अपनी खास जगह बनाई है।

पेशेवर जिंदगी में बड़ी सफलता हासिल करने के साथ-साथ उन्होंने अपने निजी जीवन में भी कई कठिन चुनौतियों का सामना किया है। तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद श्वेता ने कभी हार नहीं मानी और हर परिस्थिति से मजबूती से लड़कर खुद को साबित किया। उनकी यह जीवन यात्रा हर किसी के लिए बेहद प्रेरणादायक है।

12 साल की उम्र में शुरू हुई मेहनत की कहानी

श्वेता तिवारी की सफलता का रास्ता आसान नहीं था। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। जब वह सिर्फ 12 साल की थीं, तब उन्होंने एक ट्रैवल एजेंसी में नौकरी की शुरुआत की थी। उस समय उन्हें इस काम के लिए केवल 500 रुपये सैलेरी मिलती थी।

इतनी कम उम्र में काम करने के बाद भी उनके दिल में एक सफल एक्ट्रेस बनने का सपना पल रहा था। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लगातार कोशिश जारी रखी और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई।

श्वेता तिवारी

भोजपुरी सिनेमा से मिली एक्टिंग की शुरुआती पहचान

छोटे पर्दे पर बड़ा मुकाम हासिल करने से पहले श्वेता तिवारी ने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में बड़ा कदम रखने से पहले कई भोजपुरी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए थे।

इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी और नेपाली सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें असली पॉपुलेरिटी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद ही हासिल हुई।

कसौटी जिंदगी की और बिग बॉस से मिली पहचान

फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की ने श्वेता तिवारी के करियर को एक नई दिशा दी। इस शो में प्रेरणा के रोल ने उन्हें रातों-रात हर घर में पॉपुलर बना दिया। इसके अलावा श्वेता ने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में भी अपनी छाप छोड़ी।

शो के दौरान कई विवादों और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए भी वह लास्ट तक टिकी रहीं। अपने शानदार खेल के दम पर उन्होंने इस शो की विनर ट्रॉफी अपने नाम की।

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह

2029 से पहले कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी? जेल भेजने की धमकी पर भड़के CM सरमा, बोले- कैदी नहीं, जनता देती है वोट

Weather Today: यूपी-बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पूरा इजरायल आपको गले लगाएगा...PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को भेजा ऐतिहासिक निमंत्रण