नेहा कक्कड़ के गाने पर झूमी श्वेता शर्मा 
मनोरंजन

नेहा कक्कड़ के गाने पर झूमी श्वेता शर्मा, नोरा फतेही जैसी स्टाइल में दिखाया धमाकेदार डांस

Shweta Sharma Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा ने ‘एक तो कम जिंदगानी’ पर अपना धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया। वीडियो में श्वेता के एनर्जेटिक और ग्लैमरस मूव्स नोरा फतेही की स्टाइल में नजर आए।

सोनाली झा

Shweta Sharma Danced to Neha Kakkar Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में डांस और एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कलाकारों की सक्रियता भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसी कड़ी में श्वेता शर्मा, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने नेहा कक्कड़ और यश नारवेकर के गाने ‘एक तो कम जिंदगानी’ पर अपनी जबरदस्त डांसिंग स्किल्स दिखाई।

वीडियो में श्वेता शर्मा स्टेज पर बड़े ही जोश और एनर्जी के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स नोरा फतेही की स्टाइल में हैं, जिससे दर्शकों को उनका परफॉर्मेंस देखकर रोमांच और मजा दोनों मिला। वीडियो के कैप्शन में श्वेता ने लिखा कि प्यार दो प्यार लो’ पर पावर पैक और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस। स्टेज पर धमाल। प्योर वाइब्स। ऑडियंस ने भरपूर एन्जॉय किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस श्वेता के एनर्जेटिक और ग्लैमरस डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं। उनके स्टाइल और एनर्जी को देखकर कई फैंस ने कमेंट कर लिखा कि श्वेता ने स्टेज पर आग लगा दी। गाने ‘एक तो कम जिंदगानी’ की बात करें तो यह गाना नेहा कक्कड़ और यश नारवेकर ने गाया है। म्यूजिक डायरेक्शन तनिष्क बागची का है। यह गाना पुराने क्लासिक गीत ‘प्यार दो प्यार लो’ का रीमिक्स वर्जन है, जो पहले सपना मुखर्जी द्वारा गाया गया था।

श्वेता शर्मा का नया गाना

श्वेता शर्मा हाल ही में पवन सिंह के गाने ‘घाघरी’ के लिए भी चर्चित रही थीं। इस म्यूजिक वीडियो में उनके ग्लैमरस लुक और परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा। पवन सिंह के स्टाइल और श्वेता की एनर्जी ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। फैंस लगातार श्वेता के इस नए वीडियो की तारीफ कर रहे हैं और उनके अगले म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

श्वेता शर्मा की एनर्जी और ग्लैमर

सोशल मीडिया पर श्वेता शर्मा के वीडियो को कई बार शेयर किया जा रहा है और लोग उनके डांस मूव्स की तुलना नोरा फतेही के परफॉर्मेंस से कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में श्वेता शर्मा की यह एनर्जी और ग्लैमर उन्हें और अधिक लोकप्रियता दिला रही है। इस परफॉर्मेंस से यह साफ हो गया है कि श्वेता स्टेज और सोशल मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी