श्रुति हासन और रजनीकांत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

श्रुति हासन ने रजनीकांत को बताया चालाक, शेयर किया एक्टर संग काम करने का अनुभव

श्रुति हासन हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं। जहां उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने के अनुभव को शेयर कर किया। साथ ही उन्होंने एक्टर को चालाक बताया।

स्नेहा मौर्या

Shruti Haasan-Rajinikanth: साउथ इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस और म्यूजिक कंपोजर श्रुति हासन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह तमिल सिनेमा के आइकन रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ‘कुली’ 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं और फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है।

दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में श्रुति हासन ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। रणवीर इलाहाबादिया के शो में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मेरे लिए रजनीकांत सर को पहले सिर्फ एक पब्लिक फिगर के तौर पर जानना ही काफी था। हालांकि लोग मानते हैं कि मैं उनके बहुत करीब रही हूं, लेकिन सच यह है कि मैंने उन्हें हमेशा अपने पिता कमल हासन के नजरिए से देखा था।"

श्रुति हासन ने रजनीकांत को लेकर कही ये बात

श्रुति ने आगे कहा कि जब वह ‘कुली’ की शूटिंग करने लगीं, तब रजनीकांत का एक नया रूप उनके सामने आया। "वह बेहद चतुर, चालाक और सहज इंसान हैं। उनके साथ संवाद करना बहुत आसान और सुकून देने वाला होता है। मैंने उन्हें बताया भी कि उनसे बात करना मेरे लिए कितना पॉजिटिव अनुभव रहा। वो सेट पर हमेशा गर्मजोशी और पॉजिटिव एनर्जी के साथ आते हैं, जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है।"

श्रुति के मुताबिक, रजनीकांत न केवल एक महान कलाकार हैं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं, जो अपने साथ काम करने वाले हर व्यक्ति को कंफर्टेबल महसूस कराते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि रजनीकांत की विनम्रता और एनर्जी से सेट का हर व्यक्ति प्रेरित होता है।

‘कुली’ में ये सितारे आएंगे नजर

‘कुली’ में रजनीकांत और श्रुति हासन के अलावा साउथ और बॉलीवुड के कई बड़े नाम नजर आएंगे, जिनमें नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहीर, सथ्याराज और आमिर खान जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म एक मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट है, जो एक्शन, ड्रामा और इमोशन से भरपूर होगी।

फिल्म के ट्रेलर और स्टारकास्ट को देखते हुए फैंस को ‘कुली’ से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, श्रुति और रजनीकांत की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी, जो फिल्म को और भी खास बना रही है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप