दीपिका कक्कड़ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

14 घंटे चली सर्जरी, आईसीयू में हैं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने दी हेल्थ अपडेट

दीपिका कक्कड़ इन दिनों स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही है। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है, जो करीब 14 घंटे तक चली। इसकी जानकारी उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। यह खबर सुनकर उनके फैंस और परिवार बेहद चिंतित हो गए थे।

हालांकि, अब दीपिका की सर्जरी हो चुकी है, जो करीब 14 घंटे तक चली। इस बारे में उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए जानकारी दी है।

दीपिका कक्कड़ की हुई सर्जरी

दरअसल, शोएब ने 4 जून को सोशल मीडिया पर लिखा, “सभी को हैलो, सॉरी मैं कल रात आपको अपडेट नहीं कर पाया क्योंकि यह एक लंबी सर्जरी थी। दीपिका करीब 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रही। अल्हम्दुलिल्लाह, सर्जरी सफल रही। फिलहाल वह ICU में है। थोड़ा दर्द हो रहा है लेकिन वह स्थिर है और रिकवर कर रही है।” शोएब ने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “आप सभी की दुआओं और सपोर्ट का दिल से शुक्रिया। यह सब बहुत मायने रखता है। जैसे ही वह ICU से बाहर आएगी, मैं अगला अपडेट जरूर दूंगा। तब तक उसके लिए दुआ करते रहें।”

पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने दी थी लिवर कैंसर की जानकारी

आपको बता दें, कि दीपिका कक्कड़ ने 28 मई की रात एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने लिवर कैंसर की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके लिवर में बॉल के आकार का ट्यूमर मिला था, जिसकी जांच के बाद यह साफ हुआ कि वह कैंसरस है। इसके तुरंत बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई। एक व्लॉग में शोएब ने यह भी बताया था कि दीपिका ने अपने बेटे को फीड कराना तक बंद कर दिया था ताकि इलाज में कोई बाधा न आए।

डॉक्टर्स ने आश्वासन दिया है कि सर्जरी के बाद ट्यूमर को पूरी तरह से हटा दिया गया है और आगे की ट्रीटमेंट से वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो जाएंगी। शोएब और दीपिका के इस मुश्किल वक्त में फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दुआएं कर रहे हैं और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। मालूम हो, अब दीपिका कक्कड़ की हिम्मत और शोएब का साथ वाकई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज