जटाधरा में शिल्पा शिरोडकर का फर्स्ट लुक जारी 
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ में शिल्पा शिरोडकर का फर्स्ट लुक जारी, निभाएंगी रहस्यमयी किरदार

Sonakshi Sinha Upcoming Film Jatadhara: जटाधरा से एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। इसमें वह हवन कुंड के सामने जादू-टोना करती हुईं महिला शोभा के किरदार में नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

Shilpa Shirodkar First Look: सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म जटाधरा इन दिनों सुर्खियों में है। ऐसे में मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म से जुड़ा एक और अहम अपडेट शेयर करते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में शिल्पा एक रहस्यमयी और शक्तिशाली महिला के किरदार में नजर आ रही हैं, जो हवन कुंड के सामने जादू-टोना करती दिख रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम शोभा होगा।

शिल्पा शिरोडकर ने अपने इस दमदार किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं जटाधरा का हिस्सा बनकर बेहद खुश और रोमांचित हूं। यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को अलौकिक और रहस्यमयी सफर पर ले जाएगी। फिल्म के अद्भुत दृश्य और कहानी निश्चित रूप से सभी पर गहरा प्रभाव डालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ काम करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा।

शिल्पा शिरोडकर ने कही ये बात

शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि वह हर सीन और छोटी-छोटी बारीकियों पर गहरी नज़र रखती हैं। मेरा किरदार शोभा बेहद जटिल, दिलचस्प और शक्तिशाली है। मैंने इसे जीवंत करने में पूरी मेहनत की है। अब दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। ‘जटाधरा’ का निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण कर रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सुधीर बाबू और रवि प्रकाश भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका VFX होगा, जो अलौकिक माहौल और रहस्यमयी कहानी को और ज्यादा असरदार बनाएगा।

सोनाक्षी सिन्हा ने दी ये जानकारी

फिल्म की रिलीज इस साल के आखिर में होने की संभावना है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है। खबर है कि इसका ट्रेलर अगले महीने दर्शकों के सामने आ सकता है। गौरतलब है कि इस साल मार्च में सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म की शूटिंग के दूसरे शेड्यूल को पूरा करने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं, प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा इससे पहले ‘पैडमैन’, ‘परी’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ जैसी चर्चित फिल्में बना चुकी हैं। ‘रुस्तम’ के बाद यह उनकी जी स्टूडियो के साथ दूसरी फिल्म होगी।

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती