शिल्पा शिरोडकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बॉलीवुड में स्टारडम, अमिताभ बच्चन पर क्रश, फिर छोड़ी इंडस्ट्री, विदेश में हेयरड्रेसर बनीं शिल्पा शिरोडकर

Shilpa Shirodkar Birthday: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने करियर की पीक पर पहुंचकर बॉलीवुड छोड़ा, विदेश में हेयरड्रेसर का काम किया और अपनी मौत की झूठी खबरों का सामना भी किया।

यति सिंह

Highlights

  • शिल्पा शिरोडकर ने 1989 में फिल्म भ्रष्टाचार से बॉलीवुड में कदम रखा था।

  • करियर के शुरुआती दौर में फिल्में रिलीज नहीं होने के चलते चलते उन्हें मनहूस तक कहा गया।

  • अमिताभ बच्चन की फैन शिल्पा उनसे शादी करने का सपना देखती थीं।

  • शादी के बाद विदेश में हेयरड्रेसर बनीं और लंबे ब्रेक के बाद एक्टिंग में वापसी की।

Shilpa Shirodkar Career: 90 के दशक के बॉलीवुड में जब श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, काजोल और करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस का दबदबा था, तब एक एक्ट्रेस ने अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई। यह नाम है शिल्पा शिरोडकर का।

सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर अचानक बॉलीवुड से दूर चले जाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, मगर शिल्पा का सफर कई हैरान करने वाले मोड़ों से भरा रहा है।

करियर के शुरुआत में मनहूस का मिला टैग

शिल्पा शिरोडकर ने साल 1989 में फिल्म भ्रष्टाचार से बॉलीवुड में कदम रखा था। उस पहली फिल्म में उन्हें एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और रेखा जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। करियर के शुरुआती दौर उनके लिए आसान नहीं रहा। करियर की शुरुआत में उनकी 2 फिल्में बनते-बनते बंद हो गईं और रिलीज नहीं हो पाईं।

जिसके चलते कई लोगों ने उन्हें मनहूस मान लिया था। ऐसे मुश्किल समय में मिथुन चक्रवर्ती ने आगे आकर उनकी मदद की। इसके बाद अनिल कपूर के साथ आई फिल्म किशन कन्हैया ने उन्हें असली पहचान दी। फिर उन्होंने हम, त्रिनेत्र, खुदा गवाह, सनम बेवफा, आंखें, गोपी किशन और हम हैं बेमिसाल जैसी पिक्चरों में एक्टिंग की। इस सफर में उन्होंने सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, मिथुन और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की।

जब देखा बिग बी से शादी का सपना

दिग्गज सितारों के साथ काम करने वाली शिल्पा रियल लाइफ में अमिताभ बच्चन की बड़ी फैन रही हैं। शिल्पा ने अमिताभ के बर्थडे पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वह उन पर क्रश रखती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं, हालांकि ऐसा कभी हो नहीं सका।

शिल्पा शिरोडकर

शिल्पा और अमिताभ बच्चन ने हम और खुदा गवाह में साथ काम भी किया। दूसरी तरफ साल 1995 में फिल्म रघुवीर की शूटिंग के दौरान उनकी मौत की झूठी अफवाहें फैल गईं। शिल्पा ने एक इंटरव्यू बताया कि जब वह मनाली में शूटिंग कर रही थीं, तब गोली मारकर हत्या किए जाने की खबरों से उनके माता-पिता काफी तनाव में आ गए थे।

करियर के ऊंचाइयों पर छोड़ा बॉलीवुड

साल 2000 में शिल्पा शिरोडकर ने बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली और विदेश में जाकर बस गईं। उस समय उनका फिल्मी करियर पीक पर था, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। विदेश जाने के बाद खुद को बिजी रखने के लिए उन्होंने न्यूजीलैंड में हेयर ड्रेसिंग का कोर्स करने का फैसला किया।

इसके बाद उन्होंने वहां बतौर हेयरड्रेसर के रूप में काम भी किया। शिल्पा ने यह भी शेयर किया है कि वह 10वीं कक्षा में फेल हो गई थीं, जबकि उनके पति बैंकर होने के साथ डबल एमए हैं।

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान