शिल्पा शिंदे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मैं गलत नहीं थी, फिर भी...भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Shilpa Shinde Statement Viral: छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर करियर को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है।

यति सिंह

Shilpa Shinde Statement On Her Struggles: छोटे पर्दे के फेमस सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से हर दिल पर राज करने वाली शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं, बल्कि उनके पुराने जख्म हैं जो अचानक हरे हो गए हैं।

हाल ही में शिल्पा शिंदे ने एक बातचीत के दौरान अपनी लाइफ के सबसे काले दौर को याद किया है। और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई कि किस तरह उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान किया गया था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया है।

शिल्पा शिंदे ने टीवी प्रोड्यूसर्स के खिलाफ खोला मोर्चा

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में टीवी शो के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने मेकर्स की तुलना व्हाइट कॉलर माफिया से कर दी थी। उनके इस बयान के बाद पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। जहां एक तरफ लोग उनके इस तीखे रूप को देखकर हैरान थे, वहीं दूसरी तरफ वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गईं।

हिना खान जैसी बड़ी एक्ट्रेस ने भी उनके इस रवैए की कड़ी आलोचना की है। हालांकि विवादों के बढ़ने के बावजूद शिल्पा ने पीछे हटने से साफ मना कर दिया है। शिल्पा शिंदे लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज उठा रही हैं और अपना पक्ष मजबूती से रख रही हैं।

शिल्पा ने खुद को गुनहगार मानकर किया सच का सपोर्ट

सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जब शिल्पा से नए कलाकारों के लिए सलाह मांगी गई, तो उनका दर्द छलक उठा। इस बात पर शिल्पा ने कहा कि वह सच और झूठ के खेल को बहुत अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जो उनके साथ हुआ, वह किसी दुश्मन के साथ भी न हो।

शिल्पा शिंदे ने यह स्वीकार किया कि 'उन्होंने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया था, वह किसी का पति और किसी का पिता है। उन्होंने खुद को अपनी ही नजरों में गुनहगार माना क्योंकि उनका मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि खुद से है।'

यौन उत्पीड़न के झूठे मामले पर की खुलकर बात

शिल्पा शिंदे ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि अक्सर लड़कियां पैसों के लिए ऐसे संगीन आरोप लगाती हैं, लेकिन उन्होंने तो अपना कमाया हुआ पैसा भी छोड़ दिया था। शिल्पा के अनुसार हालात इस कदर बिगड़ चुके थे कि लोग उन्हें शांति से जीने नहीं दे रहे थे। वह उस दौर में भयंकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से गुजर रही थीं।'

शिल्पा शिंदे ने चौंकाने वाला दावा किया कि 'उस चक्रव्यूह से बाहर निकलने के लिए उनके पास सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। उन्हें आज भी इस बात का पछतावा है कि उन्होंने झूठ का सहारा लिया, लेकिन वह खुद को गलत नहीं मानतीं।'

अंगूरी भाभी से बनी पहचान, बिग बॉस से जीता दिल

शिल्पा शिंदे ने अपने सफर की शुरुआत मायका, चिड़ियाघर और आम्रपाली जैसे शोज में नेगेटिव रोल निभाकर की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान और घर-घर में पॉपुलर हुए कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी बनकर मिली थी।

जब उन्होंने इस शो को छोड़ा, तब भी वह लंबे समय तक विवादों में रहीं। इसके बाद शिल्पा शिंदे ने सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया था। अपनी सिंपल और बेहतरीन खेल के दम पर उन्होंने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM