शेफाली जरीवाला सिद्धार्थ शुक्ला और प्रत्युषा बनर्जी 
मनोरंजन

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की अकाल मृत्यु से चिंतित फैंस, घर को शापित बता रहे यूजर्स

शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में आ गई है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के अकाल मृत्यु के लिए बिग बॉस के घर को शापित बताया जा रहा है।

अनिल सिंह

बिग बॉस 13 की कंटेंस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को 41 साल की उम्र में हुआ। वह फिट थी और अपनी सेहत का बहुत ज्यादा ध्यान रखती थी, ऐसे में उनकी मौत पर सोशल मीडिया यूजर्स चिंता जताते हुए नजर आ रहे हैं। शेफाली की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया गया है, खबर ये भी है कि भूखे पेट एंटी एजिंग की दवा ने उनकी जान ली, हालांकि इसके बारे में विस्तृत जानकारी फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी, लेकिन बिग बॉस कंटेस्टेंट्स रह चुके लोगों की अकाल मृत्यु सोशल मीडिया पर इस समय चिंता का विषय बन गई है।

बिग बॉस के घर में नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली जरीवाला, प्रत्युषा बनर्जी, सोनाली फोगाट जैसे कलाकारों का निधन हो चुका है और सभी की मृत्यु आकस्मिक निधन ही है। सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर यूजर्स चिंता जताते हुए नजर आ रहे हैं।

जेड गुडी

साल 2008 में बिग बॉस सीजन 2 में नजर जेड गुडी (जो बिग ब्रदर में सिप्ला शेट्टी के साथ भी नजर आई थी) का 2009 में निधन हो गया था, बिग बॉस 2 में हिस्सा लेने के अगले साल ही उनकी भी मौत हो गई थी। जेड की मृत्यु भी आकस्मिक मौत थी, जिसकी वजह से लोग काफी हैरान हुए थे।

प्रत्यूषा बनर्जी

साल 2016 में प्रत्यूषा बनर्जी के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। प्रत्युषा बनर्जी बिग बॉस सीजन 7 का हिस्सा बनी थी। शो में हिस्सा लेने के 3 साल के भरत ही उनकी मौत हो गई थी।

स्वामी ओम

साल 2021 में बिग बॉस सीजन 10 में नजर आए स्वामी ओम के आकस्मिक निधन की खबर ने भी सभी को हैरान कर दिया था।

सोनाली फोगाट

साल 2022 में सोनाली फोगाट के निधन की खबर आई और उनकी भी आकस्मिक मौत में सभी को हैरान कर दिया था, सोनाली फोगाट बिग बॉस सीजन 15 में नजर आई थी।

राजू श्रीवास्तव

2022 में ही सितंबर को मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर आई उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। राजू श्रीवास्तव की मौत भी आकस्मिक मौत थी और वह बिग बॉस के सीजन 3 में नजर आए थे।

साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर ने सभी को बहुत हैरान कर दिया था, उनकी भी आकस्मिक मौत हुई थी, वह बिग बॉस सीजन 13 के विनर थे। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि बिग बॉस सीजन 13 में ही शेफाली जरीवाला भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थी। एक ही सीजन में नजर आए दो अलग-अलग कंटेस्टेंट्स की आकस्मिक मौत ने यूजर्स को चिंता में डाल दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स बिग बॉस के घर को शापित बता रहे हैं। ट्विटर पर इसको लेकर तेजी से चर्चा हो रही है।

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी