शेफाली बग्गा  (सौ. Instagram)
मनोरंजन

Mahadev Betting App को लेकर शेफाली बग्गा ने दी सफाई, बोलीं- अनजाने में किया था ऐप का प्रमोशन

Mahadev Betting App Case में टीवी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा ने अपनी भूमिका पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अनजाने में ब्रांड का प्रमोशन किया था और जांच में ईडी का पूरा सहयोग किया।

अपूर्वा नायक

Shefali Bagga Mahadev Betting App: बिग बॉस 13 से फेमस हुई टेलीविजन स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। हाल ही में उनका नाम महादेव बैटिंग ऐप मामले से जुड़ गया था।

हालांकि शेफाली बग्गा ने महादेव बेटिंग ऐप हाई-प्रोफाइल मामले पर अपनी भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। शेफाली ने कहा कि उन्होंने अनजाने में बेटिंग ऐप को प्रमोट किया था और जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग किया है।

ईडी की चार्जशीट में क्या है दावा?

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की हालिया चार्जशीट के मुताबिक, जांच के दौरान शेफाली बग्गा से भी पूछताछ की गई। एजेंसी का आरोप है कि उन्हें महादेव बेटिंग ऐप सिंडिकेट से जुड़े बेटिंग ऐप्स के प्रमोशनल वीडियो बनाने के बदले करीब 1.5 करोड़ रुपये मिले थे। रिपोर्ट के अनुसार, जांच के बाद शेफाली ने करीब 1.20 करोड़ रुपये जमा किए। ईडी ने यह भी दावा किया है कि दिल्ली स्थित उनके घर पर तलाशी के दौरान करीब 30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।

शेफाली ने क्या कहा?

मीडिया इंटरव्यू के दौरान बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रही शेफाली ने अपनी भूमिका को लेकर कहा कि उनका काम सोशल मीडिया पर कुछ ब्रांड्स को प्रमोट करने तक ही लिमिटेड था और यह प्रमोशन उन्होंने अनजाने में किया था। उन्होंने कहा कि संबंधित ब्रांड्स या किसी अन्य संस्था की गतिविधियों और कामकाज में उनकी कोई भूमिका या जुड़ाव नहीं था। शेफाली ने यह भी कहा कि उन्होंने जांच में विभाग का पूरा सहयोग किया है, पैसे वापस कर दिए हैं और उन्हें देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

क्या है महादेव बेटिंग ऐप मामला?

महादेव बुक, जिसे महादेव बेटिंग ऐप के नाम से भी जाना जाता है, इस ऐप पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े नेटवर्क का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए क्रिकेट और फुटबॉल समेत कई खेलों पर ऑनलाइन बेटिंग कराई जाती थी। मामले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कई जगहों पर कार्रवाई की और कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों की संपत्तियों को जब्त करने के साथ गिरफ्तारियां भी की हैं।

जांच के दायरे में कई हाई-प्रोफाइल नाम

महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच लंबे समय से जारी है। इस मामले में सबसे ज्यादा नाम जैकलीन फर्नांडिज का सामने आता है। इनके अलावा कई हाई-प्रोफाइल लोगों और सेलिब्रिटीज के जुड़े कथित लिंक भी जांच एजेंसियों के सामने आए हैं। हालांकि, किसी व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोपों को अंतिम दोषसिद्धि नहीं माना जा सकता।

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें