Shashi Kapoor Bith Anniversay  
मनोरंजन

Shashi Kapoor Birth Anniversary: शशि कपूर को उनके बेटे के सामने ही गांव वालों ने पीटा, सहम गए थे एक्टर

Shashi Kapoor Birth Anniversary: शशि कपूर ने अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखा, पत्नी जेनिफर केंडल की मौत के बाद वह डिप्रैस हो गए थे, कहा जाता है कि वह पत्नी के  मौत के सदमे को जीवन भर भुला नहीं पाए। 

अनिल सिंह

Shashi Kapoor Birth Anniversary: शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर 2017 को हुआ था और जन्मदिन 18 मार्च 1938 को हुआ था। फैंस आज उनकी जयंती मना रहे हैं। शशि कपूर का जीवन, उनकी प्यार की कहानी और उनको लेकर होने वाली बॉलीवुड की गॉसिप पहले खूब सुर्खियां बटोरती थी। शशि कपूर के बारे में एक बार बात करते हुए शेखर सुमन ने बताया था कि फिल्म उत्सव की शूटिंग के दौरान शशि कपूर के साथ एक डरावनी वारदात हुई थी। छोटी सी गलती की वजह से उन्हें गांव वालों ने जमकर पीटा था और ये मारपीट उनके बेटे कुणाल कपूर के सामने हुई थी, इतना ही नहीं कुणाल कपूर को भी गांव वालों ने मारा था। शशि कपूर के बारे में कहा जाता है कि वह इस हादसे को भुला नहीं पाए।

शशि कपूर को एक्टिंग विरासत में मिली लेकिन वह अपने बाकी भाइयों से बेहद अलग थे, उन्हें कलात्मक फिल्मों से प्यार था, तो उन्होंने अपनी सारी पूंजी भी कलात्मक फिल्मों में लगा दी थी। शशि कपूर की बात करें तो उनकी पहली फिल्म जब-जब फूल खिले का ख्याल आ जाता है। जिसमें उन्होंने एक गरीब लड़के का किरदार निभाया था, जो कश्मीर की झील में नाव चलाता है। शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी की थी। जेनिफर और शशि कपूर की शादी 1958 में हुई थी, जेनिफर इंग्लिश एक्ट्रेस थी, लेकिन 1984 में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया। जेनिफर की मौत शशि कपूर के लिए एक बड़ा सदमा साबित हुई। वह डिप्रेशन में चले गए और आजीवन उस सदमे से उबर नहीं पाए।

कपूर फैमिली से ताल्लुक रखने की वजह से नहीं, बल्कि शशि कपूर को उनके अपने अलग अभिनय शैली के लिए पहचाना जाता था। कम ही लोग जानते हैं कि शशि कपूर 12 इंग्लिश फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। शशि कपूर ने 160 फिल्मों में काम किया। शशि कपूर बॉलीवुड को सबसे हैंडसम कलाकारों में गिना जाता था। कहा जाता है कि उनके साथ काम करने से एक्ट्रेसेस डरती थी, क्योंकि वह उनके सामने सांवली नजर आती थी। शशि कपूर के हिट फिल्मों की अगर बात करें तो उन्होंने अपने करियर में दर्जनों हिट फिल्में दी, जिसमें चोर मचाए शोर, त्रिशूल, कलयुग, नमक हलाल, दीवार, सत्यम शिवम सुंदरम और काला पत्थर जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल