कहां है सैफ अली खान पर हमला करने वाला? 
मनोरंजन

कहां है सैफ पर हमला करने वाला? पुलिस की गिरफ्त में या अब भी फरार, शरीफुल हमलावर है या नहीं!

यह सवाल आपके मन में भी उठ रहा होगा सैफ पर हमला करने वाला आरोपी कहां है। पुलिस के गिरफ्त में है या फिर अभी फरार है। पुलिस ने जिस शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है वह असली हमलावर है या नहीं।

अनिल सिंह

मुंबई: सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की शिनाख्त हो गई है और वहीं सैफ अली खान पर हमला करने वाला असली हमलावर है। जबकि फोरेंसिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी से मेल नहीं खाता है। वहीं अब शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता का बयान बांग्लादेश से आया है। उन्होंने भी यह कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि पुलिस की गिरफ्त में मौजूद संदिग्ध सैफ अली खान पर हमला करने वाला असली आरोपी है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से रोजाना मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से जुड़ी ताजा ताजा जानकारी सामने आ रही है। एक तरफ पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी ही असली हमलावर है तो वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तार किए गए शरीफुल के पिता का बांग्लादेश से बयान सामने आया है उन्होंने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है। इसके लिए उन्होंने कुछ तथ्य भी बताए हैं जैसे उनका बेटा हमेशा छोटे बाल रखता है, लेकिन सैफ अली खान के बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध बढ़े हुए बाल के साथ दिखाई दे रहा है, उसकी बॉडी लैंग्वेज भी गिरफ्तार किए गए शरीफुल से मेल नहीं खा रही है।

कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट में फोरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया गया था कि सैफ अली खान की इमारत सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शरीफुल इस्लाम की बॉडी लैंग्वेज से मेल नहीं खाता है। ऐसे में आप सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर तेजी से बहस हो रही है कि पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया गया है क्या वह असली हमलावर है। अगर वह असली हमलावर नहीं है तो क्या असली हमलावर अब भी फरार है।

अगर यह सच है तो यह मुंबई पुलिस के लिए बहुत बड़ी नाकामी साबित होगी, क्योंकि सैफ अली खान पर हमले हुए अब करीब 10 दिन के आसपास होने जा रहा है और अगर यह सच है तो पुलिस अब भी खाली हाथ है। इस सवाल का जवाब अभी तक साफ तौर पर नहीं मिल पाया है कि गिरफ्तार किया गया संदिग्ध ही असली हमलावर है और यह इस मामले में बड़ी चिंता का विषय बनकर सामने आया है।

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती