लोक गायिका शारदा सिन्हा  
मनोरंजन

शारदा सिन्हा कैसे बनीं 'बिहार कोकिला', जानें किस बीमारी से जूझ रही हैं लोक गायिका

शारदा सिन्हा बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका को गंभीर बीमारी की वजह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल आईसीयू में है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है ,आइए जानते हैं वह किस बीमारी से जूझ रही हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला भी कहा जाता है। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण और बिहार रत्न जैसे सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। लोक गायिका होने के बावजूद उन्हें देशभर में प्यार मिलता है। उन्होंने फिल्मी गीत भी गाए हैं। जिनमें सलमान खान की फिल्म 'मैने प्यार किया' का गाना काहे तोसे सजनी' बेहद लोकप्रिय हुआ था और छठ त्यौहार के गीत उनकी पहचान माने जाते हैं। शारदा सिन्हा फिलहाल दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आइए जानते हैं उन्हें किस बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शारदा सिन्हा की बेटे अंशुमन ने 2017 में बताया था कि उन्हें 'मल्टीपल मायलोमा' नाम की बीमारी है। जिसका इलाज काफी समय से चल रहा है। बिगड़ी तबीयत की वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक है और वह आईसीयू में हैं। उनके प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

खबर के मुताबिक वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में नियमित चेकअप के लिए आया करती थीं। लेकिन इस बार उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। जिसकी वजह से 22 अक्टूबर को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उनसे मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। छठ का त्यौहार नजदीक है, ऐसे में छठ पूजा का जिक्र जब अश्विनी चौबे ने शारदा सिन्हा के सामने किया तो वह मुस्कुराने लगीं।

शारदा सिन्हा का जन्म बिहार के सुपौल जिले में हुआ था और उन्होंने बिहार के समस्तीपुर में भी लंबा वक्त बिताया है। बिहार से जुड़े लोकगीतों को गाकर वह बड़ी हुई और लोकगीतों से ही उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। यही कारण है कि उन्हें बिहार की कोकिला की उपाधि से नवाजा गया। शारदा सिन्हा की उम्र 72 साल की है। बचपन से ही उन्होंने गीत गाना शुरू कर दिया था और इन्हीं गीतों की वजह से उन्हें बड़ी पहचान मिली। वह आज भी लोकगीत गाती हैं और स्टेज पर जब उनका गीत लोग सुनते हैं तो लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान