शारदा सिन्हा (सौजन्य: सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, दिल्ली के एम्स में किया गया भर्ती, फैंस कर रहे हैं सलामती की दुआ

दिग्गक गायका शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। शारदा की तबीयत बेहद नाजुक है। शारदा के बेटे अंशुमन ने बताया कि मां मल्टीप्ल मायलोमा यानी एक प्रकार का बोन मैरो कैंसर की बीमारी से ग्रस्त है।

सोनाली झा

मुंबई: दिग्गक गायका शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। शारदा सिन्हा की तबीयत बेहद नाजुक है। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने बताया कि मां मल्टीप्ल मायलोमा यानी एक प्रकार का बोन मैरो कैंसर की बीमारी से ग्रस्त है। शारदा काम के बीच में नियमित चेकअप कराने के लिए अक्सर दिल्ली आया करती थी। इस दौरान एक दिन उनकी अचानक से तबियत काफी बिगड़ गई।

अंशुमान ने बताया कि मां शारदा सिन्हा 22 अक्टूबर से एम्स में बढ़ती है। उनकी हालत काफी नाजुक है। डॉक्टर उन्हें बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। 71 साल की शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी में लोकप्रिय गाने के लिए बेहद मशहूर है। शारदा सिन्हा छठ से जुड़े अनेक लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। छठ के मौके पर सबसे ज्यादा डिमांड शारदा सिन्हा और उनके गानों की हुआ करती है।

शारदा सिन्हा का सॉन्ग कांच के बहंगिया बहुत पॉप्युलर है। छठ के मौके पर यह गाना बहुत बचता है। इस साल 21 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रिज किशोर का 80 साल की उम्र में ब्रेम हैमरेज से निधन हो गया था। बेटे अंशुमान ने बताया कि मां शारदा सिन्हा को पापा के गुजर जाने का गहरा सदमा लगा था। उसके बाद से उनकी हालत काफी नाजुक चल रही है।

शारदा सिन्हा ने साल 1989 में आई सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैने प्यार किया' में एक गाना 'कहे तोसे सजना' भी गया था, जो की काफी लोकप्रिय हुआ था। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासुदेव 2 गाना 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' और इसके अलावा और भी कुछ गाने हिंदी फिल्मों के लिए गए थे। अंशुमान ने बताया कि भाजपा के राष्ट्र अध्यक्ष जेपी नड्डा कल स्वयं एम्स आकर अस्पताल के अधिकारियों से शारदा सिन्हा के इलाज का जायजा लेने वाले थे। मगर प्लान में चेंज होने के कारण वह अस्पताल नहीं आ सके। फिर उन्होंने एम्स के डायरेक्टर को फोन कर शारदा सिन्हा के इलाज संबंधी जानकारी हासिल की।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान