शारदा सिन्हा  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

छठ पर्व पर घाटों पर आज भी कायम है शारदा सिन्हा का जादू, उनके ये छठ गीत अब भी हैं हर घर की पहली पसंद

Sharda Sinha Chhath Songs: छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही बिहार कोकिला शारदा सिन्हा की सुरीली आवाज हर दिल को छू जाती है। उनकी अमर यादें आज भी छठ पर्व की हर गली में जीवंत हैं।

यति सिंह

Chhath Mahaparv 2026 Song: हर साल छठ के पावन मौके पर घाटों से लेकर घरों तक जो सुर सबसे पहले कानों में मिश्री घोलते थे, वो स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का होता था। हाल ही में उनके इस दुनिया से रुखसत होने के बाद से ये दूसरा मौका है

जब भक्त बिना उनकी जीवंत मौजूदगी के इस पर्व को मना रहे हैं, लेकिन उनकी सुरीली विरासत आज भी हर दिल में धड़क रही है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि छठ महापर्व पर शारदा सिन्हा के टॉप 5 गाने कौन से हैं।

हो दीनानाथ

छठ पूजा के गीतों की बात आए और शारदा सिन्हा का ये गाना न बजे, ऐसा नामुमकिन है। शारदा सिन्हा की आवाज में भक्ति का ऐसी मिश्रण था, जिसे सुनते ही उनके गानों में खो जाते है। शारदा सिन्हा का हो दीनानाथ गाना हर साल छठ पर्व की शान बढ़ाता है।

पहिले पहिल छठि मैया

शारदा सिन्हा भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनकी आवाज आज भी अमर है 'पहिले पहिल छठी मैया' गाने को रिलीज के 8 साल हो गए हैं, लेकिन इसका क्रेज आज तक बना हुआ है, हर छठ पर्व पर ये गाना काफी ट्रेंडिंग में रहता है।

उठऊ सूरज, भइले बिहान

इस गाने की सबसे खास बात ये है कि इसे खुद शारदा सिन्हा ने कंपोज किया था। इसके अलावा शारदा ने इस गाने के बोल में भी मदद की थी। छठ महोत्सव के अवसर पर इस सॉन्ग को काफी सुना जाता है।

तोहे बड़का भैया हो

तोहे बड़का भैया हो गाना छठ पर्व का सबसे फेमस सॉन्ग है और इस गाने को गाना शारदा सिन्हा पर ही फिल्माया गया था। इस गाने को यूट्यूब सबसे ज्यादा सुना और देखा जाता है।

छठी मैया अइतन आज

गायिका शारदा सिन्हा के छठी मैया अइतन आज गाने को छठ उत्सव के दौरान काफी सुना जाता है। इस भक्ति भरे गाने को रिलीज हुए 20 साल से भी ज्यादा हो गया। लेकिन आज भी इस गाने में नयापन बना हुआ है।

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर