

Highlights
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के लिए रजनीकांत ग्रीस रवाना हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन भी एयरपोर्ट पर नजर आए।
शादी समारोह 10 और 11 नवंबर को होने की खबर है।
चेन्नई में 21 नवंबर को रिसेप्शन आयोजित होने की उम्मीद है।
Anirudh Kavya Maran Wedding: म्यूजिक की दुनिया के जाने-माने स्टार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास और प्राइवेट फंक्शन में शामिल होने के लिए देश की कई दिग्गज हस्तियों ने विदेश के लिए उड़ान भर दी है।
चेन्नई एयरपोर्ट से सामने आए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें देश के बड़े नाम ग्रीस की यात्रा पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बड़े आयोजन को लेकर फैंस के बीच भी गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।
रविवार सुबह चेन्नई एयरपोर्ट का नजारा बेहद खास था क्योंकि वहां देश की कुछ सबसे बड़े स्टार्स मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साउथ सिनेमा के थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत बेहद सादगी और अंदाज में एयरपोर्ट पर दिखाई दिए।
रजनीकांत के साथ उनके परिवार के सदस्य भी इस लंबी यात्रा पर रवाना हुए हैं। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और उनके बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन भी सिक्योरिटी एरिया में नजर आए। रिपोर्ट के अनुसार इन सभी वीआईपी मेहमानों ने दुबई के रास्ते ग्रीस के लिए एमिरेट्स की उड़ान भरी है। एयरपोर्ट पर इन दिग्गजों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी थी।
यह शादी सिर्फ 2 परिवारों का मिलन नहीं है, बल्कि सिनेमा और राजनीति के कई बड़े रिश्ते भी इस आयोजन से जुड़े हुए हैं। दूल्हा बनने जा रहे अनिरुद्ध रविचंदर रिश्ते में सुपरस्टार रजनीकांत के भांजे लगते हैं।
अनिरुद्ध के पिता और एक्टर रवि राघवेंद्र की शादी रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत की बहन से हुई है। वहीं दूसरी तरफ, दुल्हन काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। मजेदार बात यह है कि कलानिधि मारन और एमके स्टालिन आपस में रिश्तेदार हैं, जिसके चलते सीएम स्टालिन इस परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं।
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का यह शादी समारोह बेहद खास और प्राइवेट रखा गया है, जिसके लिए ग्रीस की खूबसूरत वादियों को चुना गया है। दोनों की शादी की मुख्य रस्में 10 और 11 नवंबर को पूरी होंगी। विदेशी धरती पर 7 फेरे लेने के बाद यह जोड़ा अपने खास मेहमानों के साथ वापस लौटेगा।
खबरों के अनुसार ग्रीस के इस फंक्शन के बाद चेन्नई में एक बहुत ही भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा जो 21 नवंबर को होगी। इस ग्रैंड पार्टी में देश भर की तमाम बड़ी फिल्मी हस्तियों, बिजनेसमैन और टॉप लीडर्स के शामिल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।