शरद कपूर  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Sharad Kapoor: एक्टर का इमोशनल वीडियो देख पसीजा फिल्म इंडस्ट्री का दिल, AICWA ने की काम देने की अपील

Sharad Kapoor News: एक्टर शरद कपूर का भावुक वीडियो वायरल होने के बाद AICWA ने फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें काम देने की अपील की है। जया भट्टाचार्य ने भी अभिनेता से मुलाकात कर उनका संदेश साझा किया।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • इमोशनल वीडियो वायरल होने के बाद शरद कपूर की मदद को आगे आया AICWA

  • फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से शरद को काम देने की अपील

  • शरद कपूर बोले- पैसे नहीं, बस दोबारा काम शुरू करना चाहता हूं

Actor Sharad Kapoor Work Appeal: जोश, तमन्ना औरा जानी दुश्मन जैसी बॉलीवुड मूवीज में काम करने वाले शरद कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में शरद कपूर का इमोशनल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शरद कपूर के इस वीडियो के वायरल होते ही ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी एआईसीडब्ल्यूए उनकी मदद के लिए आगे आया है। एआईसीडब्ल्यूए ने शरद कपूर को बॉलीवुड में काम देने की अपील की है।

शरद कपूर के सपोर्ट में आने की अपील

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामला गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से शरद कपूर के समर्थन में आगे आने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग में काम की कोई गारंटी नहीं होती। आज किसी कलाकार को काम मिल सकता है, लेकिन अगला अवसर 10 दिन, एक साल या दो साल बाद भी मिल सकता है या फिर बिल्कुल नहीं मिल सकता। उन्होंने इसे फिल्म उद्योग की सबसे बड़ी सच्चाई बताते हुए कहा कि आज शरद कपूर को मदद की जरूरत है और सभी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

फिल्म इंडस्ट्री के कठिन समय से गुजरने की कही बात

सुरेश श्यामला गुप्ता ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री इस समय कठिन दौर से गुजर रही है। काम के अवसर कम होते जा रहे हैं और कई कलाकारों व तकनीशियनों के भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में शरद कपूर जैसे कलाकारों की मदद करना जरूरी है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें शरद कपूर अपनी खराब सेहत के कारण अपने प्रिय पालतू कुत्तों को देखभाल के लिए एक गैर सरकारी संगठन यानी एनजीओ को सौंपते नजर आए थे। इस वीडियो ने उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों को भावुक कर दिया।

जया भट्टाचार्य ने की शरद कपूर से मुलाकात

वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने शरद कपूर से मुलाकात की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें शरद कपूर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी सिंटा से काम दिलाने की अपील करते दिखाई दिए।

शरद कपूर ने की सिंटा से अपील

वीडियो में शरद कपूर ने कहा कि मैं सिंटा से अपील करना चाहता हूं कि मैं अच्छे काम की तलाश में हूं। मुझे आपकी मदद की जरूरत है और मुझे विश्वास है कि आपने हमेशा कलाकारों का समर्थन किया है। थोड़ा नैतिक सहयोग भी मेरे लिए काफी है। मैं एक अच्छा अभिनेता हूं और आप यह जानते हैं। पैसे मेरी समस्या नहीं हैं, मैं सिर्फ दोबारा काम शुरू करना चाहता हूं। शरद कपूर ने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उनके इस भावुक संदेश के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की आर्थिक और पेशेवर असुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?