मनोरंजन

अंधकार मिटाने आ रहा है शक्तिमान, 19 साल बाद फिर स्वागत करेंगे दर्शक

टीवी पर शक्तिमान की वापसी सुनकर दर्शक उछल पड़े हैं। हर किसी की शो से पुरानी यादें जुड़ी हुई है। मुकेश खन्ना ने जैसे ही यह ऐलान किया कि टीवी पर शक्तिमान की वापसी होने वाली है फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

अनिल सिंह

मुंबई: भारत के पहले सुपर हीरो शक्तिमान के रूप में मुकेश खन्ना को लोग आज भी याद करते हैं। शक्तिमान के वापसी की खबर सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 19 साल बाद यह सीरियल टीवी पर वापसी करने जा रहा है। लेकिन ये कब, कहां और कैसे आएगा, इसके बारे में मुकेश खन्ना ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

90 के दशक में बच्चे स्पाइडर-मैन और सुपरमैन की कॉमिक पढ़ा करते थे। लेकिन इसी बीच उनको टीवी पर अपना एक सुपर हीरो मिल गया। नाम था शक्तिमान, मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के किरदार को बखूबी पेश किया था। बच्चे जब मुश्किल में होते थे तो उन्हें लगता था शक्तिमान उन्हें बचाने आएगा। इस वजह से शुरू शुरू में कई बच्चे दुर्घटनाओं का शिकार भी हुए लेकिन बाद में शक्तिमान के एपिसोड के साथ मुकेश खन्ना ने बच्चों को जागरूक करना भी शुरू कर दिया। शक्तिमान से अब भी जुड़ी हैं लोगों की यादें शक्तिमान धीरे-धीरे भारत के हर बच्चों के दिल में बसने लगा और यही कारण है कि वह सीरियल आज भी लोग याद करते हैं, जो सीरियल देखा करते थे अब उनकी उम्र बढ़ गई है।  लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को शक्तिमान की कहानी जरूर सुनाई है और अब उनके बच्चे भी शक्तिमान को देखने के लिए उत्सुक हैं।

शनिवार को मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी फोटो और एक वीडियो क्लिप शेयर की और फोटो के साथ ही जानकारी दी कि शक्तिमान लौट रहा है। मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, यह उनके लौटने का समय है। हमारे पहले भारतीय सुपर टीचर, सुपर हीरो, हां जैसे-जैसे आज के बच्चों पर अंधेरा और बुराई हावी होती जा रही है, उनके लौटने का समय आ गया है। वह एक मैसेज लेकर लौट रहा है। वह एक उपदेश लेकर लौटा है। आज की पीढ़ी के लिए, उसका स्वागत करो दोनों हाथ से।

शक्तिमान की यादों को संजोए हुए दर्शकों ने शक्तिमान की वापसी का वाकई स्वागत किया है। अब उन्हें इंतजार है कि उन्हें शक्तिमान का शो कब देखने मिलेगा। वह यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि इस बार शक्तिमान के किरदार को कौन निभाएगा क्या वह मुकेश खन्ना ही होंगे या फिर कोई और। शक्तिमान पहले दूरदर्शन पर आया करता था अब वह किस चैनल पर आएगा यह भी लोग जानना चाहते हैं।

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता