शाहिद कपूर मूवी ओ रोमियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘O Romeo’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 7 दिन में 50 करोड़ के पार; जानिए कब और कहां होगी OTT रिलीज

Shahid Kapoor Movie On Ott: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’ ने 7 दिन में 47.93 करोड़ कमाए। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 50 करोड़ पार किए। चलिए जानते हैं ओटीटी पर कब रिलीज होगी।

स्नेहा मौर्या

O Romeo Movie Ott Release Date: करीब 12 साल पहले विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी ने ‘हैदर’ जैसी क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म दी थी, जिसने दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी। अब यह चर्चित निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी एक बार फिर फिल्म ओ रोमियो के जरिए बड़े पर्दे पर लौटी है। 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म वैलेंटाइन वीक में आई जरूर, लेकिन यह कोई पारंपरिक रोमांटिक कहानी नहीं है। इसके बजाय फिल्म अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि में बुनी गई एक इंटेंस, डार्क और इमोशनल ड्रामा पेश करती है।

ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों ने खास तौर पर इसकी कहानी और ट्रीटमेंट की सराहना की। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने मजबूत शुरुआत दर्ज की। पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने के बाद दूसरे दिन कलेक्शन में उछाल आया और 12 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वीकेंड के दौरान फिल्म ने रफ्तार बनाए रखी और पहले 7 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 47.93 करोड़ रुपये का आंकड़ा हासिल कर लिया। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जो इस बात का संकेत है कि फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड की जटिल दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सत्ता, प्यार और धोखे का खेल साथ-साथ चलता है। शाहिद कपूर ने गैंगस्टर ‘हुसैन उस्तरा’ की भूमिका निभाई है, जो अपने फैसलों और भावनाओं के बीच उलझा हुआ नजर आता है। उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है और कई समीक्षकों का मानना है कि यह उनके करियर के दमदार किरदारों में से एक है।

फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। सभी ने अपने-अपने किरदारों के साथ कहानी को मजबूत बनाया है।

ओटीटी पर जल्द होगी रिलीज

जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए, उनके लिए राहत की खबर है। फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं। आमतौर पर फिल्में लगभग 8 हफ्तों के थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर आती हैं, ऐसे में उम्मीद है कि ‘ओ रोमियो’ अप्रैल 2026 में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। अब सबकी नजरें इसकी ओटीटी रिलीज पर टिकी हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान