कॉकटेल 2 की कमाई (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'कॉकटेल 2', 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड

Cocktail 2 Collection Day 8: 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के 8 दिनों में दुनियाभर में 127.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का स्थान हासिल किया।

सोनाली झा

Shahid Kapoor Film Cocktail 2 Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 19 जून 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने आठ दिनों में भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स का असर इसकी कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने आठ दिनों में दुनियाभर में 127.95 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें भारत से 92.99 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और ओवरसीज मार्केट से 34.96 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। 'वेलकम टू द जंगल' जैसी बड़ी रिलीज के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।

2012 की कॉकटेल को छोड़ा पीछे

'कॉकटेल 2' ने कमाई के मामले में साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर 'कॉकटेल' का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है। पहली फिल्म का कुल ग्लोबल कलेक्शन लगभग 123.38 करोड़ रुपये था, जबकि सीक्वल ने महज आठ दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, दोनों फिल्मों की कहानी और किरदार पूरी तरह अलग हैं। नई फिल्म को केवल फ्रेंचाइजी के नाम से आगे बढ़ाया गया है।

शाहिद कपूर के करियर में भी बना नया रिकॉर्ड

रिपोर्ट के अनुसार, 'कॉकटेल 2' ने शाहिद की पिछली फिल्म 'ओ रोमियो' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह अभिनेता के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। शाहिद कपूर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में अभी भी 'पद्मावत', 'कबीर सिंह' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शीर्ष पर हैं।

2026 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में हुई शामिल

'कॉकटेल 2' ने एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए साल 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने 'ओ रोमियो' सहित कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब सभी की निगाहें दूसरे वीकेंड पर टिकी हैं। यदि फिल्म इसी तरह दर्शकों का प्यार बटोरती रही, तो आने वाले दिनों में यह कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल